
विपक्ष ने दिखाए तेवर, कहां साजिश के तहत लगाई आग, जांच हो
पाली। नगर परिषद के पट्टा हस्तांतरण शाखा में आग लगने की घटना को लेकर मंगलवार को नगर परिषद प्रतिपक्ष नेता भंवर राव के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने पट्टा हस्तान्तरण शाखा में लगी आग को साजिश बताते हुए मामले की जांच करवाने की मांग की। जिससे उजागर हो सके कि दोषी कौन है।
ज्ञापन में उन्होंने आरोप लगाया गया कि आगजनी की घटना हुई नहीं इसे की गई है। उन्होंने कहा कि तीन साल में दूसरी बार पट्टा हस्तांतरण शाखा आग लगना सामान्य घटना नहीं माना जा सकता। परिषद के अधिकारी व कर्मचारी शॉट सर्किट का नाम देकर खुद को बचाने का प्रयास कर रहे है। पुलिस द्वारा जांच कराई जाए तो साफ जाहिर हो जाएगा कि आग लगी है या लगाई गई है।
ज्ञापन में बताया कि यदि इस मामले में आवश्यक कदम नहीं उठाया गया तो कांग्रेस पार्षद दल एवं कांग्रेसजन अपनी बात राज्य सरकार तक पहुंचाएंगे व परिषद का घेराव करेंगे।
इस दौरान पाली शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मेहबूब टी, पार्षद सीताराम शर्मा, बोराणा, पार्षद रमेश चावला, आमीन अली रंगरेज, पूर्व पार्षद फकीर मोहम्मद, रामेश्वरी देवी प्रजापत, राधा राव, पुष्पराज सोनी, देवकीशन दहिया, राजेन्द्र शर्मा सहित कई जने उपस्थित रहे।
Published on:
21 May 2019 08:02 pm
