4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा दूसरी बार सरकार बनाकर तोड़ेगी प्रदेश की धारणा

-सुराज गौरव यात्रा... भाजपा कार्यकर्ता जुटे यात्रा की तैयारियों में -यात्रा प्रभारी ले रहे विधानसभावार बैठकें
2 min read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Aug 02, 2018

pali hindi news

भाजपा दूसरी बार सरकार बनाकर तोड़ेगी प्रदेश की धारणा

पाली। जिले में सुराज गौरव यात्रा की तैयारियां तेजी से चल रही है।
राजस्थान गौरव यात्रा को लेकर भारतीय जनता पार्टी के संगठन प्रभारी
देवीशंकर भूतड़ा ने बुधवार को विधानसभा क्षेत्र मारवाड़ जंक्शन व पाली की
संगठनात्मक बैठक लेकर जनप्रतिनिधि व पदाधिकारियों से चर्चा की।
बैठक में भूतड़ा ने कहा कि इस बार भाजपा लगातार दूसरी बार सरकार बनाकर
प्रदेश की धारणा को तोड़ेगी। पाली जिले से भी 4 अगस्त को चारभुजा से
प्रारंभ हो रही राजस्थान गौरव यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाग
लेंगे।
मारवाड़ विधायक केसाराम चौधरी, पाली विधायक ज्ञानचंद पारख, जिला अध्यक्ष
करणसिंह नेतरा, नगर विकास न्यास अध्यक्ष संजय ओझा, पूर्व सांसद पुष्प
जैन, मारवाड़ विधानसभा प्रभारी मोहन जाट, पाली विधानसभा प्रभारी सुनील
भंडारी ने संबोधित किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष नरपत दवे, राधेश्याम
चौहान, रामकिशोर साबू, जिला महामंत्री व सांसद प्रतिनिधि राकेश भाटी, जिला प्रवक्ता सुभाष
त्रिवेदी, देदाराम पटेल, घीसू सिंह राजपुरोहित, प्रधान सुमेर सिंह,
प्रधान नवरत्न चौधरी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष खीमाराम ढारिया सहित
बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

चारभुजा से रवाना होगाी राजस्थान गौरव यात्रा
4 अगस्त को चारभुजा से प्रारंभ हो रही राजस्थान गौरव यात्रा में पाली जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस यात्रा को लेकर प्रदेश भाजपा के नेता कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को मनाने में लगे हुए हैं। इसको लेकर विधानसभा स्तर पर बैठकें भी की जा रही है।

वसुंधरा की सरकार बनाने से पूर्व प्रदेश में यह तीसरी यात्रा
वसुंधरा राजे द्वारा सरकार बनाने से पूर्व प्रदेश में यात्रा निकाली जाती है। प्रथम बार परिवर्तन यात्रा दूसरी बार सुराज संकल्प यात्रा और अब तीसरी बार राजस्थान गौरव यात्रा निकालकर प्रदेश की जनता व कार्यकर्ताओं को मनाने के साथ भाजपा सरकार द्वारा करवाए गए विकास कार्य व चलाई जा रही योजनाओं को गिनाने का कार्य किया जाएगा।

बाली-सुमेरपुर की बैठक आज
बाली विधान सभा की बैठक गुरुवार सुबह 11 बजे बैरवा लक्ष्मी नारायण धाम व
सुमेरपुर विधानसभा की बैठक केनपुरा स्थित शनिधाम मंदिर में 3 बजे आयोजित
होगी।