4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाइवे पर गाय को बचाने के चक्कर में कार से टकराई बाइक, युवक की मौत

-डिंगाई के तीन युवक परशुराम महादेव व कुंभलगढ़ घूमने गए थे -पत्रिका ने चेताया था, आखिर गई जान -देसूरी के निकट मेगा हाइवे पर हादसा
2 min read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Aug 13, 2018

 Car-bike accident in pali

हाइवे पर गाय को बचाने के चक्कर में कार से टकराई बाइक, युवक की मौत

पाली/देसूरी। आखिरकार सडक़ पर घूम रहे मवेशी जानलेवा हो ही गए। देसूरी कस्बे के राठेलाव चौराहे से पाली जाने वाले मेगा हाइवे पर सोमवार को गाय को बचाने के चक्कर में मोटरसाइकिल सामने से आ रही कार से भिड़ गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य युवक गंभीर घायल हो गए। तीनों युवक अपने गांव डिंगाई से कुम्भलगढ़ व परशुराम महादेव घूमने गए थे। घायलों को प्राथमिक उपचार के दौरान पाली रेफर किया गया।

देसूरी थानाधिकारी नाथूसिंह के अनुसार डिंगाई निवासी नरेश (26) पुत्र खिंमाराम गुर्जर, विक्रम पुत्र रूपाराम सीरवी व मुकेश पुत्र सोहनलाल घांची मोटरसाइकिल पर गांव से परशुराम महादेव व कुम्भलगढ़ घूमने गए। वे सोमवार दोपहर में गांव वापस लौट रहे थे। इस दौरान गुड़ा पृथ्वीराज के निकट सडक़ पर घूम रही गाय को बचाने के फेर में मोटरसाइकिल असंतुलित होकर सामने से आ रही कार से भिड़ गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीनों युवक गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पुलिस व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचायाए जहां नरेश का दम टूट गया। जबकि विक्रम व रूपाराम को रेफर कर दिया। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

पत्रिका लगातार चेता रहा

शहर की सडक़ों व राजमार्ग पर मवेशियों के कारण हो रहे हादसों को लेकर राजस्थान पत्रिका पिछले दो दिनों से समाचार शृंखला चला रहा है। इसमें पुलिस व प्रशासन के सामने यह मुद्दा उठाया कि इन मवेशियों के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं और लोग दुर्घटनाग्रस्त होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं।
इसके बावजूद इन मवेशियों को हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। आखिरकार सोमवार को मवेशियों की वजह से युवक नरेश की जान गई। जबकि मवेशियों को हटाने को लेकर कई बार जोधपुर हाईकोर्ट निर्देशित कर चुका है।

इधर, डिंगाई गांव में शोक

गुंदोज। नरेश की मौत के समाचार सुन डिंगाई गांव में शोक फैल गया। मृतक नरेश राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय का पूर्व छात्र था। अन्य घायल छात्र मुकेश कक्षा 9 वीं का छात्र है। विक्रम राठौड़ 10 कक्षा का छात्र है। गांव के लोग नरेश के घर पहुंच गए।