6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्नी बनी कलयुगी, पति को मरवाने के लिए दे डाली सुपारी

- फायरिंग में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें, देशी कट्टा व 20 हजार बरामद- पति पर जानलेवा हमले का मामला
2 min read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Aug 20, 2018

crime news in pali

पत्नी बनी कलयुगी, पति को मरवाने के लिए दे डाली सुपारी

पाली। पति को जाने से मारने के लिए प्रेमी सहित अन्य तीन जनों को सुपारी देने के मामले में रिमाण्ड पर चल रहे प्रेमी सहित तीन जनों से पूछताछ जारी है। पुलिस ने आरोपी प्रेमी की निशानदेही पर फायरिंग में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें, देशी कट्टा व सुपारी के लिए दिए गए 20 हजार रुपए बरामद किए हैं। आरोपियों ने सुपारी के लिए मिली रकम कुंभलगढ़, रामदेवरा व अन्य जगह घूमने-फिरने में उड़ा दी। उनके पास बीस हजार रुपए बचे, पुलिस ने बरामद किए।

नाडोल चौकी प्रभारी कमल सिंह ने बताया कि खौड़ हाल नाडोल निवासी केराराम पुत्र तेजाजी जणवा चौधरी पर तीन बार जानलेवा हमला कराने व फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने पाली के बस स्टैण्ड हरिजन बस्ती निवासी पृथ्वी सिंह पुत्र कालूराम हरिजन, आशापुरा नगर पाली निवासी लालाराम उर्फ ललित पुत्र दयाराम प्रजापत, सोजत सिटी हाल खौड़ निवासी शिवलाल पुत्र भैराराम माली व प्राथी की पत्नी तीजो देवी पुत्री नेमाराम निवासी सांरगवास हाल खौड़ को गिर तार किया था। न्यायालय ने आरोपी पत्नी तीजों को जेल भेज दिया था, जबकि शेष तीनों आरोपी रिमाण्ड पर थे।

बरामद की देशी कट्टा, दो मोटरसाइकिलें व नगदी
आरोपी शिवलाल की निशादेही पर दो मोटरसाइकिलें, लालाराम से नकदी व पृथ्वी सिंह से देशी कट्टा बरामद किया गया है। उल्लेखनीय है कि आरोपी पत्नी तीजो देवी ने पति की स पति हड़पने व प्रेमी से शादी करने की लालसा में प्रेमी शिवलाल सहित तीन जनों के साथ मिलकर पति को जान से मारने के लिए सुपारी दी थी। आरोपियों ने पति पर फायरिंग कर जानलेवा हमले के तीन प्रयास किए, लेकिन पति बच गया था। आरोपियों ने प्रार्थी से सात लाख रुपए की फिरोती ाी मांगी थी। इसके लिए अस्सी हजार रुपए फिरोती के लिए दिए गए थे।

विवाहिता के साथ बलात्कार का मामला दर्ज
सोजत। एक विवाहिता ने एक अन्य के विरुद्ध बलात्कार करने का आरोप लगाकर बगड़ी थाने में प्रकरण दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि बीजागुड़ा निवासी एक विवाहिता ने रिपोर्ट देकर बताया कि बीजागुड़ा निवासी भुंडाराम नायक पुत्र ढगलाराम उसे बहला फुसलाकर कोटडा व सूरत ले गया। वहां उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने पीडि़ता की सोजत चिकित्सालय में जांच करवाई। आरोपी फरार है।