5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खेत में काम करते किसान पर भालू ने किया हमला

-पाली जिले के सिरियारी थाना क्षेत्र के झालर माल गांव की घटना-घायल को बांगड़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में करवाया भर्ती
2 min read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Aug 02, 2018

crime news in pali

खेत में काम करते किसान पर भालू ने किया हमला

पाली। पाली के सिरियारी थाना क्षेत्र के झालर माल गांव में गुरुवार सुबह अपने खेत में काम करते एक किसान पर अचानक भालू ने हमला कर घायल कर दिया। जिससे उनचार के लिए पाली के बांगड़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह सिरियारी थाना क्षेत्र के झालर माल गांव के एक खेत में काम करते किसान पर अचानक पीछे से भालू ने हमला बोल दिया। जिससे किसान बुरी तरह से घायल हो गया। सूचना मिलने पर आसपास के खेतों से किसान व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसके बाद वहां मौजूद किसानों ने पहले किसान को भालू से छुड़ाया और उसके बाद पास के अस्पताल लेकर पहुंचे। किसान की गंभीर हालत होने से उसे पाली के बांगड़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया गया।

फौजी ने पिस्टल हवा में लहराई, पुलिस ने छह जनों किया गिरफ्तार

-कार व लाइसेंसशुदा पिस्टल जब्त
पाली (सादड़ी)। परशुराम महादेव दर्शन करने एक फौजी व उसके साथियों का वाहनों को
साइड देने की बात को लेकर विवाद हो गया। फौजी ने अपनी लाइसेंसशुदा पिस्टल
हवा में लहराई, इससे लोग घबरा गए। पुलिस ने फौजी सहित छह जनों को
शांतिभंग में गिरफ्तार कर पिस्टल व कार जब्त की।
थानाधिकारी मूलसिंह भाटी ने बताया कि नान्दिया खुर्द जोधपुर निवासी फौजी सोहनराज पुत्र
भूराराम जाट (24) हिरादेसर भोपालगढ़ निवासी साहीराम पुत्र धीराराम जाट,
मेड़ों की ढाणी सिणधरी निवासी प्रेमाराम पुत्र भीखाराम जाट, रवेरा खुर्द
खेड़ापा जोधपुर निवासी परीक्षित पुत्र निम्बाराम मेघवाल, मालावास पीपाड़
निवासी धर्मेन्द डूडी पुत्र रामकरण जाट, लवेरा खुर्द जोधपुर निवासी सुनील
सियोल पुत्र बक्साराम जाट कार से परशुराम महादेव आए थे। वहां से लौटते
समय परशुराम कुण्डधाम पार्किंग पर वाहनों को साइड देने को लेकर विवाद हो
गया। इस पर फौजी सोहनराज जाट ने अपनी लाइसेंसशुदा लोडेड पिस्टल हवा में
लहराई। इससे लोग घबरा गए और पीछे हट गए और वे कार लेकर निकल गए। सूचना पर
पुलिस ने नाकाबंदी कर कार व पिस्टल जब्त की। पिस्टल में 12 कारतूस थे।