4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अरावली की वादियों में गूंजा हर-हर महादेव, सावन के अंतिम सोमवार पर शिवालयों में हुआ जलाभिषेक

-परशुराम महादेव की गुफा में दर्शनार्थ लगी है भक्तों की कतारें -मेले में किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम, लगे है सीसीटीवी कैमरे
2 min read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Aug 20, 2018

Parshuram Mahadev in pali

अरावली की वादियों में गूंजा हर-हर महादेव, सावन के अंतिम सोमवार पर शिवालयों में हुआ जलाभिषेक

सादड़ी। सावन के अंतिम सोमवार पर अरावली की वादियों के बीच बाबा परशुराम महादेव के दर्शनार्थ श्रद्धालुओं की कतारें देखने को मिली। बाबा के भक्तों द्वारा जयघोष से अरावली की वादियां हर-हर महादेव, ओम नम: शिवाय व बमभोले से गूंजती नजर आई। परशुराम महादेव के दर्शनार्थ मारवाड़-मेवाड़ सहित प्रदेश के कई जिलों के श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में पहुंचकर देश-प्रदेश व अपने परिवार की खुशहाली की कामना की।

सोमवार को परशुराम महादेव के दर्शनार्थ देशभर से श्रद्धालुओं के पहुचने की शुरुआत रविवार सुबह से हो गई। बाबा के भक्तों ने प्राकृतिक प्रस्तर भू शिवलिंग के समक्ष मत्था टेककर विश्व कल्याण की प्रार्थना की। मंदिर परिसर में उमड़े श्रद्धालुओं के कारण कुण्डधाम से लेकर गुफा मंदिर तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। पर्वतमालाओं में ऊपर से नीचे ओर नीचे ऊपर श्रद्धालुओं की धाराप्रवाह गंगा रविवार सुबह से शुरू हुई जो सोमवार दिनभर चलती रही।

शिवलिंग का किया अभिषेक
मंदिर महंत हरिहरपूरी गोस्वामी व पुजारी प्रकाशपूरी कैलाशपुरी गोस्वामी ने शिवलिंग का अभिषेक किया। श्वेतांबर, पीताम्बर, जनेऊ धारण, आभूषणों, पुष्प व बिल्व पत्र अर्पित कर बाबा परशुराम महादेव की आरती उतारी गई। इसके बाद जैसे ही मन्दिर पट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुले तो चारों और हर-हर महादेव के जयकारों से अरावली वादियां गूंज उठी। वादियों में गूंजते वेद मंत्र व जयकारों से मंदिर परिसर का माहौल भोले के रंग में रंग गया। मंदिर परिसर में कतार के कारण श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए कड़ी 3-4 घण्टों तक इंतजार करना पड़ा। इसके बावजूद भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नही हुआ।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
मंदिर परिसर में रविवार से ही शुरू श्रद्धालुओं का आगमन सोमवार तक जारी रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर कुण्डधाम सहित पार्किंग स्थल पर सीसीटीवी कैमरों सहित पार्किंग स्थल पर पुलिस के जवान तैनात थे। इस अवसर पर कुण्डधाम ट्रस्ट व्यवस्थापक राणाराम गमेती, उपाध्यक्ष मदन लुहार, सचिव देवदत्त बोहरा, भोमाराम देवासी, गुलाब शंकर बोहरा, हीरादास, महेंद्र सोमपुरा, फूलचंद प्रजापत, खीमराज, गुफा मंदिर व्यवस्थापक अम्बालाल, अध्यक्ष गणेशसिंह परमार, तरुण शर्मा, भंवरसिंह व रौनक पुरी गोस्वामी आदि मौजूद थे।