5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चाय की थली में सांप आने से मची अफरा-तफरी

-तखतगढ़ बस स्टेण्ड स्थित एक चाय की थड़ी में घुसा सांप-सांप थड़ी में घुसने की घटना के दौरान जमा हुए लोग
2 min read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Aug 11, 2018

Snake news in pali

चाय की थली में सांप आने से मची अफरा-तफरी

तखतगढ़। कस्बे के पुराना बस स्टेण्ड परिसर स्थित मोहनभाई रावल की चाय की थड़ी में शनिवार को एक सांप घुस गया। थड़ी में सांप के घुसने की घटना के दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में एक युवक ने मौके पर पहुंच सांप को पकडकऱ जंगल में ले जाकर छोड़ दिया।
थड़ी मालिक रावल ने बताया कि चाय बनाने के लिए सामग्री निकालने लगा तो कोबरा सांप दिखा। सांप को देखकर थड़ी से बाहर आकर खड़ा हो गया। इस दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई। सांप को पडकऩे के लिए लोगों ने आधा घंटे तक मशक्कत की। बाद में स्नेक कैचर संजय वाल्मीकि को बुलाया गया। जिसने चालाकी से सांप को पकड़ कर जंगल में ले जाकर छोड़ दिया।

सांप के आने से नहीं खुली दुकानें
चाय की थड़ी में सांप के आने से अन्य पड़ोसी दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें तक नहीं खोली। स्नेक कैचर द्वारा सांप को पकडऩे के बाद दुकानदारों ने राहत की सांस ली।

चोरों ने मंदिरों को बनाया निशाना
सोजत। सोजत रोड थाना क्षेत्र के मैन बाजार स्थित श्री चारभुजा नाथ मंदिर व लोक देवता बाबा रामदेव मंदिर सहित एक अन्य व्यक्ति के मकान व मंदिर के ताले तोड़ अज्ञात चोर दान पात्र से नकदी चोरी कर ले गए।
जानकारी अनुसार चारभुजा मंदिर व रामदेव मंदिर के रात्रि में ताले तोड़ अज्ञात चोर दान पात्र से नकदी चोरी कर ले गए। वहीं एक बैंक कर्मी के बंद मकान के भी ताले तोड़ दिए। जिसके आने पर ही पुख्ता जानकारी मिल पाएगी। सूचना पाकर सोजत रोड पुलिस मौके पर पहुची। लेकिन इस सम्बध में थाने में कोई प्रकरण दर्ज नही हुआ है।

दो दिन पहले क्षेत्र के इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर में हुई थी चोरी
दो दिन पहले सोजत क्षेत्र के नेशनल हाइवे स्थित इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए दानपात्र, नगदी, मोबाइल, एटीएम कार्ड व चांदी के छत्र चुरा लिए थे। बाद में एफएसएल टीम व पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जांच भी की, लेकिन चोरों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।