5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गौ विज्ञान परीक्षा में अव्वल रहे प्रतिभाओं को मिला सम्मान

-राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह
2 min read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Aug 07, 2018

Talents received respect in pali

गौ विज्ञान परीक्षा में अव्वल रहे प्रतिभाओं को मिला सम्मान

पाली। माधव गौ विज्ञान अनुसंधान समिति जोधपुर के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा में श्रेष्ठ आने वाली प्रतिभाओं का सम्मान समारोह टाउन हॉल में हुआ। इसमें प्रबुद्ध नागरिकों का सम्मेलन भी हुआ। समारोह में महामण्डलेश्वर महेश्वरानन्द ने भारतीय संस्कृति को विश्व में सर्वश्रेष्ठ बताते हुए गोमाता को पशु नहीं प्राणी कहने को कहा।

उन्होंने गौ हत्या पर रोक लगाने की बात कही। उन्होंने कहा कि क्यूबा में गौ वध व घोड़े की
हत्या पर कठोर दण्ड दिया जाता है। हमें गौ वध रोकने के लिए गायों को गोद लेना चाहिए। प्रांतीय संघ संचालक सतीश शर्मा ने कहा कि स्वराज का आधार स्वावलम्बन है। उन्होंने विश्व मंगल गौ ग्राम यात्रा के बारे में बताते हुए गौपालन को उद्योग के रूप में स्थापित करने को कहा। समारोह में विधायक ज्ञानचंद पारख ने गौ रक्षा पर बल दिया। नगर परिषद सभापति महेन्द्र बोहरा ने वर्तमान में गौ माता के महत्व को समझाया। सिरोही संयोजक कैलाश जोशी ने अतिथियों का स्वागत किया और गौ विज्ञान अनुसंधान परीक्षा 2017 के बारे में जानकारी दी। गौ विज्ञान अनुसंधान प्रमुख ओम गौड़ ने बताया कि गौ विज्ञान परीक्षा सत्र 2011 से शुरू हुई थी। इस परीक्षा के प्रथम वर्ष में 80 हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया था। जबकि वर्ष 2017 की परीक्षा में 2 लाख 15 हजार 717 परीक्षार्थी शामिल हुए । इससे पहले संतों व अतिथियों ने पाली तहसील व जिले में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का पुरस्कार देकर सम्मान किया। प्राप्तकर्ता विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण किया गया। महामण्डलेश्वर महेश्वरानंद का कृष्णगोपाल वैष्णव ने स्वागत किया।


इनका भी किया सम्मान
इस परीक्षा में पाली की वन्देमातरम स्कूल के 2500 से अधिक परिक्षार्थियों
ने भाग लिया। इस पर विद्यालय को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही
वीरेन्द्र शर्मा व अशोक गुप्ता का सहयोग करने के लिए बहुमान किया गया।
राज्य स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को भी
पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही सांत्वना पुरस्कार दिए गए।