4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मारपीट करने आए युवक को पेड़ से बांधा, पीटाई कर किया वीडियो वायरल

-पाली जिले के रोहट थाना क्षेत्र के मांडावास गांव का मामला
less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Aug 02, 2018

pali hindi news

मारपीट करने आए युवक को पेड़ से बांधा, पीटाई कर किया वीडियो वायरल

पाली (रोहट)। रोहट थाना क्षेत्र के मांडावास गांव में मंगलवार रात एक युवक ने
नींद में सो रहे होटल संचालक पर हमला करने का प्रयास किया। होटल संचालक
ने अपने साथियों के साथ युवक को पकड़ लिया और उसे पेड़ से बांध दिया।
उससे मारपीट की। इसका वीडियो उतारकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। फिलहाल
युवक को बांधकर मारपीट करने वाले होटल संचालक ने रिपोर्ट दी है। पुलिस ने
मामला भी दर्ज कर लिया। युवक की ओर से रिपोर्ट नहीं मिली। पुलिस के
अनुसार दिवांदी गांव का पेमाराम पटेल आदतन बदमाशी करता रहता है। उसके
खिलाफ पूर्व में भी शिकायतें मिल चुकी है।
बुधवार को मांडावास गांव के चौथाराम पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि
मंगलवार रात वह अपनी होटल पर सो रहा था। इस दौरान दिंवादी का पेमाराम
लाठी लेकर आया और उस पर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया।
इस दौरान आरोपी मौके से भाग गया। बुधवार सुबह आरोपी फिर से हमला करने की
नीयत से मांडावास आया, इस दौरान उसे पकड़ लिया। इस बीच वीडियो वायरल हुआ
कि चौथाराम व अन्य युवकों ने पेमाराम को पेड़ से बांध दिया और उससे
मारपीट की। पेमाराम माफी मांगता रहा, लेकिन उसकी नहीं सुनी। फिलहाल
पेमाराम की ओर से रिपोर्ट नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि पेमाराम की
ओर से रिपोर्ट मिली तो मामला दर्ज कर जांच की जाएगी। फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हुए विडियो की पुलिस जांच में जुटी हुई है।

आदतन बदमाश है पेमाराम पटेल
पुलिस के अनुसार दिवांदी गांव का पेमाराम पटेल आदतन बदमाशी करता रहता है। उसके
खिलाफ पूर्व में भी शिकायतें मिल चुकी है। मंगलवार रात फिर से हरकत करते हुए चौथाराम पटेल पर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया। बुधवार को फिर से हमला करने की नियत से आए पेमाराम को पेड़ से बांध व मारपीट करते हुए इस विडिया बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।