5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां के ग्रामीणों को निजी वाहनों में करना पड़ता है सफर, विधायक बोले : दो बार परिवहन मंत्री को सौंपा है ज्ञापन

-डेढ़ दर्जन ग्राम पंचायत मुख्यालय रोडवेज सेवा [ Roadways Bus Services ] से वंचित
2 min read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Feb 13, 2020

यहां के ग्रामीणों को निजी वाहनों में करना पड़ता है सफर, विधायक बोले : दो बार परिवहन मंत्री को सौंपा है ज्ञापन

यहां के ग्रामीणों को निजी वाहनों में करना पड़ता है सफर, विधायक बोले : दो बार परिवहन मंत्री को सौंपा है ज्ञापन

पाली/सुमेरपुर। जिले के सुमेरपुर पंचायत समिति [ Sumerpur Panchayat Samiti ] क्षेत्र के डेढ़ दर्जन से अधिक ग्राम पंचायत [ Garm Panchayat ] मुख्यालय अभी तक रोडवेज सेवा [ Roadways Bus Services ] से वंचित हैं। इस स्थिति में ग्रामीणों को निजी बसों का सहारा लेना पड़ रहा है। जनप्रतिनिधियों द्वारा इस बारे में कोई प्रयास नहीं करने से ग्रामीणों में रोष है।

पिछली वसुंधरा सरकार के समय प्रदेश के अधिकांश ग्राम पंचायत मुख्यालयों को ग्रामीण परिवहन बस सेवा से जोड़ा गया था, लेकिन सुमेरपुर पंचायत समिति के गांवों को इस सुविधा से नहीं जोड़ा गया। नेशनल हाइवे से जुड़े ग्राम पंचायत मुख्यालय सरकारी बस सेवा से पुराने समय से ही जुड़े हुए हैं। इसमें भी सिन्दरु, बिरामी व नेतरा ग्राम पंचायत मुख्यालय फोरलेन पर होने के बावजूद द्रुतगामी बसों का ठहराव नहीं होता। नेतरा के ग्रामीणों को सुमेरपुर व सिन्दरु-बिरामी के ग्रामीणों को साण्डेराव जाकर बसे पकडऩी पड़ती है। सरकारी बस सुविधा नहीं होने से मजबूरन निजी बसों का सहारा लेना पड़ रहा है। इसके अलावा टैक्सी के सहारे गंतव्य तक पहुंचने को विवश होना पड़ता है।

इन ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर नही है रोडवेज बस सेवा
सुमेरपुर पंचायत समिति के तहत 30 ग्राम पंचायतें हैं। इसमें से बामनेरा, बसंत, भारुन्दा, देवतरा, धणा, गोगरा, खिमाड़ा, कोलीवाड़ा, कोशेलाव, नोवी, पालड़ी, पावा, पोमावा, सलोदरिया, जवाईबांध व गलथनी ग्राम पंचायत मुख्यालय अभी तक रोडवेज बस सेवा से वंचित हैं। वर्तमान में पाली-अहमदाबाद वाया चाणोद रोडवेज बस सेवा चल रही है लेकिन रवानगी के समय चाणोद, अनोपपुरा, बडगावड़ा, लापोद, केनपुरा होते हुए अहमदाबाद की ओर जाती हैं। वापसी के समय अहमदाबाद से सुमेरपुर होते हुए सीधे पाली जाती है। इस स्थिति में इन चार गांवों के लोगों को पूरा फायदा नहीं मिल पाता।

परिवहन मंत्री को दो बार सौंपा है ज्ञापन
आजादी के बाद से ही सुमेरपुर पंचायत समिति क्षेत्र के अधिकांश गांवों को आज तक रोडवेज सेवा से नहीं जोडा है। इस सम्बंध में परिवहन मंत्री से भी दो बार मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। मंत्री ने आश्वासन भी दिया है। इस सम्बंध में शीघ्र ही प्रयास शुरू किए जाएंगे। जिससे ग्राम पंचायत मुख्यालय रोडवेज सेवा से जुड़ सके। -जोराराम कुमावत, विधायक, सुमेरपुर