4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान व गुजरात के गिरोह ने की थी ऑयल चोरी की वारदात

माह मंे चुराया पन्द्रह टैंकर ऑयल व डीजल
less than 1 minute read
Google source verification
oil-theft

राजस्थान व गुजरात के गिरोह ने की थी ऑयल चोरी की वारदात

रायपुर मारवाड़। सेंदड़ा थाना क्षेत्र के सबलपुरा के पास आइओसी की पाइप लाइन में वॉल्व लगा ऑयल चोरी करने की वारदात को राजस्थान व गुजरात के गिरोह ने मिलकर अंजाम दिया था। ये गिरोह पिछले चार माह से ऑयल व डीजल चोरी कर ले जा रहे थे। अब तक पन्द्रह टैंकर माल चोरी कर गुजरात ले जाकर बेच दिया। पुलिस ने गिरोह के पांच जनों को गिरफ्तार किया है। जबकि मुख्य सरगना अभी भी पुलिस की गिरफ़्त से दूर है।
थानाप्रभारी राजेश मीणा ने बताया कि सबलपुरा सरहद मंे चोर गिरोह ने फोरलेन से सटी जमीन मंे आइओसी की पाइप लाइन मंे वॉल्व लगा रखा था। ये गिरोह ऑयल चोरी कर टैंकरों के जरिए इसे गुजरात ले जाकर बेचा करता था। इस गिरोह में स्थानीय सहित गुजरात के बदमाश शामिल थे। वे बीते चार माह मंे पन्द्रह टैंकरों के जरिए करीब एक लाख अस्सी हजार लीटर डीजल व कू्रड ऑयल चोरी कर ले गए। २६ मार्च को आइओसी सेंदड़ा के सहायक प्रबंधक जितेन्द्र कुमार ने सेंदड़ा थाने मंे अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया। जैतारण वृत्ताधिकारी सुरेश कुमार व सेंदड़ा थानाप्रभारी मीणा ने वारदात का राजफाश किया।
इन्हें किया गिरफ्तार
पुलिस ने आधुनिक तकनीक के सहारे बदमाशों का पता लगाया। पुलिस ने सबसे पहले सेंदड़ा के केसरपुरा गढी निवासी प्रेमसिंह उर्फ प्रेमा पुत्र भंवरसिंह रावत को हिरासत मंे लेकर पूछताछ की। जिससे प्रेमसिंह टूट गया। प्रेमसिंह ने गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे मंे बता दिया। पुलिस ने गुजरात के सूरत सहित अन्य जगह दबिश देकर भीलवाड़ा के देवरिया निवासी प्रकाश खटीक पुत्र शांतिलाल, राजसमंद के देवगढ निवासी बालुराम पुत्र नैनाराम खटीक, रायपुर थाने के हरिपुर निवासी सुखदेवसिंह पुत्र बिरदासिंह रावत, गुजरात के लागणच मेहसाणा निवासी मनोज उर्फ सुमा पुत्र मंगल प्रजापत को गिरफ्तार किया।