
पढे़ खबर : कैसे खुल रही है सरकार के युवाओं को बेहतर और गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने के दावे की पोल...
पाली. सरकार प्रदेशभर के युवाओं में बेहतर व गुणवत्ता युक्त उच्च शिक्षा देने का दावा कर रही है। लेकिन, पाली जिले में इस मामले में जमीनी हकीकत कुछ ओर ही कहती है। बजट घोषणा में सरकार ने पाली जिले को तीन नए कॉलेज की सौगात तो दे दी। लेकिन, उनमें पढ़ाने के लिए स्टाफ अभी तक नहीं लगाया है। यह स्थिति नए स्थापित कॉलेजों के अलावा जिले के अन्य कॉलेजों में भी है। सभी कॉलेज के पदों का औसत मानें तो जिले के कॉलेज में लगभग 50 प्रतिशत व्याख्याताओं के पद खाली पड़े हैं। आधे खाली पड़े इन पदों से बेहतर उच्च शिक्षा देने का दावा युवा वर्ग को अखर रहा है। इधर, सरकारी कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। यहां प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को भविष्य का डर सता रहा है।
रोहट में 1 ही व्याख्याता कार्यरत
जिले को मिले तीन नए कॉलेज में रोहट कॉलेज भी शामिल है। इस वर्ष से रोहट कॉलेज में विद्यार्थियों के प्रवेश शुरू कर दिए गए हैं। लेकिन, अभी तक सरकार की ओर से एक व्याख्याता को ही नियुक्ति किया है। जबकि कॉलेज में 7 व्याख्याताओं के पद स्वीकृत हैं।
प्रवेश प्रक्रिया के लिए भी अस्थायी जिम्मेदारी
जिले में नए खुले कॉलेजों में इस वर्ष से प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अभी स्टाफ नहीं के बराबर होने से इन कॉलेजों में प्रवेश के लिए भी काफी परेशानी समाने आ रही है। इसके चलते प्रवेश प्रक्रिया के लिए आस-पास की सरकारी कॉलेजों से व्याख्याताओं को अस्थायी रूप से जिम्मेदारी देकर कॉलेज में लगा रखा है।
23 पद खाली
- बांगड कॉलेज में व्याख्याताओं के 65 पद स्वीकृत हैं। लेकिन, वर्तमान में कॉलेज में 42 व्याख्याता ही सेवाएं दे रहे हैं। अभी कॉलेज में 23 व्याख्याताओं की आवश्यकता है।
- रामकेश मीना, प्राचार्य, बांगड़ कॉलेज, पाली
फैक्ट फाइल.....
कॉलेज --------- व्याख्याता पद स्वीकृति -------- कार्यरत ----- पद खाली ------- प्रिंसिपल
1. बांगड़ कॉलेज ---- 65 ---------- 42 --------- 23 --------- कार्यरत
2. गल्र्स कॉलेज ---- 13 ----------- 7 --------- 6-------- कार्यरत
3. सुमेरपुर कॉलेज -
4. जैतारण कॉलेज ------16 ----------6 --------10--------- कार्यरत
5. सोजत कॉलेज------ 16 ---------- 7-------- 9--------- कार्यरत
6. बाली कॉलेज --- 7 --------- 4 -------- 3 ------- खाली
7. मारवाड़ जंक्शन कॉलेज --- 0 ------- 0 -------- 0 -------- कार्यरत
8. रोहट कॉलेज ----- 7 -------- 1---------- 6-------- कार्यरत
9. रायपुर कॉलेज ------
Published on:
03 Jul 2018 12:42 pm
