
आरोपी शेरू खां (पत्रिका फोटो)
Pali Child Murder Case: पाली: शिवपुरा थाना क्षेत्र के रामासनी सांदवान गांव में 14 मई को 10 वर्षीय मासूम आरिफ की गला रेतकर की गई नृशंस हत्या का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने पड़ोसी युवक शेरू खां मोयला को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद पांच दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने कथित रूप से जन्नत पाने की मंशा से वारदात को अंजाम दिया। आरोपी किसी मौलवी के संपर्क में था, जिसने उसे कलमा पढ़कर छोटे बच्चे की कुर्बानी देने पर जन्नत नसीब होने और मनोकामनाएं पूरी होने जैसी बातें बताई थीं।
इसी अंधविश्वास के चलते आरोपी पिछले करीब दो साल से किसी बालक की हत्या की साजिश बना रहा था। जांच में सामने आया कि वारदात से पहले आरोपी ने नमाज पढ़ी और कलमा पढ़ने के बाद मासूम को बहला-फुसलाकर बाइक पर ले गया। बाद में तालाब किनारे धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया।
आरोपी इससे पहले एक भैंस के पाड़े की भी कुर्बानी दे चुका था। पूछताछ में जानकारी मिली कि आरोपी जन्नत और हूर जैसी मान्यताओं से प्रभावित था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उस कथित मौलवी और संभावित कड़ियों की जानकारी जुटा रही है। सोजत सीओ रतनाराम देवासी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जाएगी और अन्य तथ्यों का खुलासा किया जाएगा।
शादी नहीं होने से परेशान युवक शेरू खां ने तांत्रिक के बहकावे में आकर अपने ही पड़ोसी के 10 वर्षीय मासूम बच्चे आरिफ की निर्मम हत्या कर बलि चढ़ा दी। पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया था कि आरोपी शेरू खां की शादी नहीं हो रही थी, जिसके बाद एक तांत्रिक ने उसे नरबलि देने का टोटका बताया था।
गुरुवार दोपहर जब पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाला आरिफ मदरसे से घर लौट रहा था, तभी आरोपी उसे बहला-फुसलाकर बाइक पर बैठाकर गांव के बाहर तालाब के पास ले गया। वहां उसने मासूम के हाथ-पैर बांधे और छुरे से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।
हत्या के बाद आरोपी ने खुद को बचाने के लिए खून से सने कपड़े बदले और पीड़ित परिवार के साथ मिलकर बच्चे को ढूंढने का नाटक भी किया। घटनास्थल से पुलिस को टूटी मटकी और टोटके की सामग्री मिली है।
Updated on:
17 May 2026 10:10 am
Published on:
17 May 2026 10:10 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
