5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पैर गंवाने के बाद भी लादूसिंह सहायता को मोहताज

Ladu Singh want help : जिला कलक्टर से लगाई गुहार रायपुर के प्रतापगढ़ का मामला
less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Rajeev Dave

Aug 29, 2019

पैर गंवाने के बाद भी लादूसिंह सहायता को मोहताज

पैर गंवाने के बाद भी लादूसिंह सहायता को मोहताज

Ladu Singh want help : पाली . कुएं में खुदाई करने के दौरान हुए हादसे के दौरान एक युवक को पैर गंवाना पड़ गया और पेट की आंत तक बाहर आ गई। लेकिन, पीडि़त को न तो ठेकेदार ने कोई सहायता मुहैया कराई और न ही प्रशासन ने। परिवार में इकलौता कमाने वाला होने से उसके परिवार के सामने भूखे मरने की नौबत आ चुकी है। पीडि़त शख्स जिला कलक्टर के द्वार पहुंचा और राहत की गुहार लगाई।
रायपुर तहसील के प्रतापगढ़ निवासी लादूसिंह ने सौंपे ज्ञापन में बताया कि वह कुएं की खुदाई का काम करता है। पिछले कई समय से एक ठेकेदार के पास ही कार्य करता था। अप्रेल महीने में कुएं पर कार्य करने के दौरान हादसे का शिकार हो गया। हादसे में युवक का एक पैर कट गया और पेट की आंत बाहर आ गई थी। लेकिन, आज तक उसे कोई सहायता नही मिली। उसकी माने तो अपनी जमा पूंजी से उसने अपना इलाज कराया। लेकिन, इतना कराने के बाद भी उसका एक पैर नहीं रहा। पीड़ा बताई कि उसके तीन बच्चे भी हैं। ऐसे में उनका गुजारा चलाने में परेशानी हो रही है। उसने ठेकेदार के साथ ही प्रशासन से राहत दिलाने की गुहार लगाई।