4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रदूषण फैलाना पड़ा भारी, पाली के नेक्स्ट जैन पार्क पर 10 लाख की पैनल्टी

प्रदूषण नियंत्रण मंडल (RAJASTHAN POLLUTION CONTROL BOARD PALI) ने कपड़ा नगरी पाली (PALI POLLUTION) में सख्ती इख्तियार करना शुरू कर दिया है। ताजा मामले में तीन इकाइयों पर 11 लाख की पैनल्टी लगाई है। वहीं नेक्स्ट जैन पार्क पर भी दस लाख रुपए की पैनल्टी लगाई है। पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति के रूप में ये जुर्माना लगाया गया है।
less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Rajkamal Vyas

Jul 26, 2019

PALI POLLUTION

प्रदूषण फैलाना पड़ा भारी, पाली के नेक्स्ट जैन पार्क पर 10 लाख की पैनल्टी

पाली। पर्यावरण को ताक में रखकर शहर की आबो हवा में जहर घोल रही तीन औद्योगिक इकाइयों पर प्रदूषण नियंत्रण मंडल (RAJASTHAN POLLUTION CONTROL BOARD PALI) की गाज गिरी है। मंडल ने पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति के रूप में तीनों इकाइयों (PALI POLLUTION) पर 11 लाख रुपए की पैनल्टी लगाई है। सरदारसमंद पार्क स्थित नेस्क्ट जैन पार्क पर 10 लाख रुपए की पैनल्टी लगाई है। अरुणा फिनिशिंग व हाजी मोहम्मद ब्लीचिंग वर्क को 50-50 हजार रुपए बतौर पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति चुकाने होंगे।
प्रदूषण नियंत्रण मंडल (RAJASTHAN POLLUTION CONTROL BOARD PALI) अब पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाली औद्योगिक इकाइयों पर जुर्माना भी लगा रहा है। यह प्रावधान पहली बार किया गया है। इसके लिए जयपुर मुख्यालय में एक सेल गठित की गई है जो जुर्माने का आंकलन करती है।

नेक्सट जैन पार्क में मिला था गड़बड़झाला

पिछले दिनों प्रदूषण नियंत्रण मंडल अधिकारियों द्वारा किए गए निरीक्षण में नेक्स्ट जैन पार्क (PALI POLLUTION) में कई गड़बडिय़ों का खुलासा हुआ था। पार्क की इकाइयों का रासायनिक पानी खड्डों में भरा मिला था और ट्रीटमेंट प्लांट भी बंद मिला था। इन अनियमितताओं के कारण पार्क को अगले आदेश तक बंद करा दिया गया था। आसपास के ग्रामीणों से भी पार्क द्वारा रासायनिक पानी खेतों में छोड़े जाने की शिकायतें लगातार मिल रही थी।