
- प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
- योगा संग खेलकूद की होगी गतिविधियां
पाली। राजस्थान पत्रिका की ओर से इस रविवार की सुबह घरवाला जाव स्थित आजाद उद्यान में हमराह कार्यक्रम होगा। जो सुबह छह से आठ बजे तक होगा। इस दौरान विशेषज्ञ सुबह की सुहानी सैर के साथ लोगों के साथ ज्ञान भी साझा करेंगे। पत्रिका की पहल से कई संगठन हमराह हो रहे हैं। जिन प्रतिभागियों को हमराह से जुडऩा है वे मोबाइल नम्बर 93529-28383 पर सम्पर्क कर सकते है। फन, म्यूजिक व स्पोट्र्स की थीम पर शुरू होने वाले हमराह में शहरवासी मेरा वोट मेरा संकल्प, मेरा क्षेत्र मेरा मुद्दा पर चर्चा करेंगे तथा लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान अवश्य करने की शपथ भी लेंगे।
कार्यक्रम की तैयारियों में ज्योति विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक विद्यालय आशापुरा नगर के पवन पाण्डेय, तृप्ति पाण्डेय, पार्षद मनीष जैन, मीनाक्षी चतुर्वेदी, रहीसा बानो, सुमन मेवाड़ा, फुलवंती पंवार, नसरीन बानो, ओमप्रकाश प्रजापत, सोहन पालीवाल, हेमराज भाटी, मंगल प्रजापत आदि जुटे हुए है। कार्यक्रम में विष्णु प्रसाद चतुर्वेदी बाल विज्ञान समिति की ओर से सराहनीय प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।
मंच पर दिखा सकेंगे प्रतिभा
पत्रिका हमराह कार्यक्रम में योगा, डांस, सेल्फी, बॉक्सिंग, रस्सी कूद, गायन, मेहंदी, रंगोली, बेडमिंटन सहित कई कार्यक्रम होंगे। इसमें कोई भी शहरवासी हिस्सा ले सकता है। मंच पर बच्चे, युवक नृत्य, गीत, वाद यंत्र चलाने के हुनर भी दिखा सकेंगे।
Updated on:
20 Apr 2019 02:44 pm
Published on:
20 Apr 2019 02:44 pm
