
दूध-सब्जी को तरसे, कई वार्डों में नहीं पहुंची राहत
पाली। Curfew in Pali : कोरोना पॉजिटिवों [ Corona positive ] की संख्या बढऩे के कारण शहर के 52 वार्डों में कर्फ्यू लगा दिया गया। इन वार्डों में दूध, सब्जी व फल की आपूर्ति प्रशासनकी ओर से करना तय किया गया था, लेकिन शहर के कई वार्डों में वाहन पहुंचे ही नहीं। लोगों को दूध के साथ सब्जियों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने तो सूखी सब्जियां ही पकाना मुनासिब समझा। दूध के लिए गली-मोहल्लों में चोरी छुपे सामान बेचने वालों ने दूध की राशि ही एमआरपी से एक से दो रुपए तक अधिक लेकर बेचे। इसका कुछ लोगों ने विरोध किया तो दूध देने तक से इनकार कर दिया।
वाहनों के आने का समय ही तय नहीं
वार्डों में दूध, सब्जी व फल के वाहन आने का समय तय नहीं है। कई वार्डों की तीन से पांच-सात तक गलियां है। वहां ये वाहन पहुंचे तो मुख्य मार्ग पर खड़े हो गए। लोगों के कर्फ्यू के कारण बाहर नहीं निकलने पर उनको पता ही नहीं चला कि वाहन आया है। वाहन चालक भी लम्बी गलियों के भीतर कहने के बावजूद नहीं गए। इस कारण बड़ी संख्या में लोग दूध व सब्जी आदि लेने तक से वंचित रह गए।
दूधियों ने की अभद्रता
डेयरी की ओर से चलने वाले दूध के वाहन चालकों व अन्य व्यक्तियों ने लोगों से अभद्र व्यवहार भी किया। फतेहपुरिया पोल के बाहर एक व्यक्ति के दस का सिक्का देने पर विक्रेता ने लेने से इनकार करते हुए उस व्यक्ति से अभद्रता की। उसके विरोध करने पर यह कह दिया कि कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता हमारा। इससे लोग खफा दिखे।
Published on:
10 May 2020 06:03 am
