4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस थाने पहुंचे बंजारा समाज के लोग, झूठे मुकदमे में फंसाने का लगाया आरोप

थानाप्रभारी को ज्ञापन सौंपा, कहा- पंचों पर झूठा मुकदमा दर्ज करवाया
less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Vivek Varma

Jul 26, 2019

patrika

थानाप्रभारी को ज्ञापन सौंपा, कहा- पंचों पर झूठा मुकदमा दर्ज करवाया

मारवाड़ जंक्शन . बंजारा समाज के पंचों के खिलाफ समाज से बहिष्कृत करने के दर्ज मामले में मारवाड़ जंक्शन थाना पुलिस ने गुरुवार को पंचों को थाने बुलाया। इसकी जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में बंजारा समाज के लोग मारवाड़ जंक्शन थाने पहुंच गए। समाज के लोगों ने पंचों को झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया। साथ ही निष्पक्ष जांच की मांग की। इसे लेकर समाज की अगुवाई में लोगों ने थानाप्रभारी गोपाल विश्नोई को ज्ञापन भी सौंपा।
इस ज्ञापन में समाज के लोगों ने बताया कि देवकी बहन की ओर से समाज के पंचों के विरुद्ध झूठा मुकदमा दर्ज करवाया गया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि परिवादी देवकी बहन के पति राकेश ने पूर्व में दो शादियां की थी, जिसमें एक गैर बंजारा समाज की युवती से शादी की थी। देवकी बहन से यह उसका तीसरा विवाह है। उन्होंने थाना प्रभारी को बताया कि समाज ने पूर्व में भी शादी को लेकर कभी ऐतराज नहीं किया। देवकी बहन से विवाह करने से भी समाज नाराज नहीं है। ज्ञापन सौंपते हुए उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
यह है मामला
गत दिनों राकेश पुत्र हीरालाल तथा देवकी बहन पत्नी राकेश ने बंजारा समाज के 22 पंचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें देवकी बहन ने आरोप लगाया था कि उसने समाज के राकेश से विवाह किया। जिससे नाराज होकर समाज के 22 पंचों ने उन्हें समाज से बहिष्कृत
कर दिया।