4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाली में चोर गिरोह का पर्दाफाश, कई वारदातें कबूली

-पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को किया गिरफ्तार
less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Mar 17, 2020

पाली में चोर गिरोह का पर्दाफाश, कई वारदातें कबूली

पाली में चोर गिरोह का पर्दाफाश, कई वारदातें कबूली

पाली/मारवाड़ जंक्शन। जिले के मारवाड़ जंक्शन पुलिस [ Marwar Junction Police ] ने चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन जनों को गिरफ्तार किया है। गिरोह ने दर्जनभर चोरी की वारदातें कबूली है, उनसे पूछताछ जारी है।

मारवाड़ जंक्शन थानाधिकारी गोपाल विश्नोई के अनुसार मारवाड़ जंक्शन कस्बे में एलएण्डटी के गोदाम मे रखे हुए तांबे के वायर व एलएण्डटी कम्पनी के लोहे की प्लेट्स, टेस्टिंग मोल्ड, डोका मेटेरियल, रिवार सेन्ड सहित अन्य कीमती पार्टस चोरी हो गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस की विशेष टीम ने मारवाड़ जंक्शन रेलवे कॉलोनी निवासी गिरधारीलाल पुत्र नारायणलाल नायक, मारवाड़ जंक्शन रेलवे कॉलोनी निवासी सूरज पुत्र मदनलाल मीणा, मारवाड़ जंक्शन बैरवा बस्ती निवासी मनीष पुत्र राजेन्द नायक को गिरफ्तार किया। उन्होंने वारदात कबूल कर ली।

गिरोह ने क्षेत्र में दर्जनभर वारदातें करना कबूला है। अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ जारी है। तीनों आरोपियों को न्यायालय ने दो दिन के रिमाण्ड पर भेज दिया।