5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘पुलिस ऑफ द रिकॉर्ड’ कॉलम में जानिए आज क्या

एक ठिकाणा, पांच दावेदार Police of the record column :
2 min read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Aug 28, 2019

‘पुलिस ऑफ द रिकॉर्ड’ कॉलम में जानिए आज क्या

‘पुलिस ऑफ द रिकॉर्ड’ कॉलम में जानिए आज क्या

- चैनराज भाटी
पाली। Police of the record column : हाल ही में गोडवाड़ के एक ठिकाणे की कुर्सी पर बैठे तीन स्टार वाले साहब का लिस्ट में नाम आ गया, साहब जोधाणा जा रहे हैं, ठिकाणे की कुर्सी खाली हो रही है। अब इस कुर्सी के लिए पांच दावेदार नजरें गड़ाए बैठे हैं। तीन साहब तो टाइगर के कार्यालय में ही है, चौथे साहब के पास लाइन की जिम्मेदारी है, पांचवें लम्बे समय से प्रतिक्षा कर रहे हैं, कहीं कुर्सी मिल जाए। अब कौन बाजी मारेगा, यह पत्ता नहीं खुला है। गोडवाड़ के इस ठिकाणे पर करंट वाले पूर्व मंत्रीजी की सीधी नजर रहती है। अब देखते है, इन पांच में से किसी के सिर सेहरा बंधता है या कोई और बाजी मारेगा।

माया, चीता सब बहाल
गत दिनों मारवाड़ के एक ठिकाणे पर माया की चर्चा हुई थी। फिर क्या माया का जाल भी समेट लिया गया था, माया खुद फंस गई। कुर्सी भी गई, खुद विवादों में आ गई। माया ने अब पाली की पंचायती छोड़ दी, धोरों के एरिया में चली गई। बहाल भी हो गई, लेकिन पाली की पंचायती से हाथ जोड़ दिए। चीता नाम के लालफीत वाले जवान को भी बहाल कर दिया गया। गजब की है यहां की पंचायती, खैर जो बचा, उसे बधाई, लेकिन टोपी वाले महकमे के लोग भी पाली की पंचायती से वाकिफ हो गए। अब जो नए आने वाले है, उनका स्वागत।

सभी की इच्छा पूरी हो गई, लेकिन...
सर्किल के साहबों की लिस्ट आई। इससे पहले सभी की इच्छा थी कि जो जहां है, वहीं रहे, वैसा ही हुआ, किसी भी सर्किल के साहब में से कोई इधर-उधर नहीं हुआ। जैसे भगवान ने सुन ली, लेकिन उप कप्तान का नाम सूची में आ गया। गलियारों में किसी को उम्मीद नहीं थी, खुद साहब को भी नहीं। खैर, कहीं भी जाओ, स्टार तो वहीं रहेंगे, लेकिन उप कप्तान की अब भी इच्छा है कि कैसे भी कर सूची से नाम कट जाए, कुछ सुरसुरी भी चल रही है। नाम नहीं कटा तो बे-मन से मारवाड़ तो छोडऩा ही पड़ेगा।