4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video…पोलिंग अधिकारी की तबीयत बिगड़ी

रोहट किे अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर पाली किया रैफर
less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Rajeev Dave

Apr 29, 2019

pali patrika

पोलिंग अधिकारी की तबीयत बिगड़ी

रोहट. जिले में भीषण गर्मी के बावजूद मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह रहा। गर्मी में पोलिंग करवाने वाले कार्मिकों के लिए भी पुख्ता व्यवस्था की गई थी। इसके बावजूद वे गर्मी से बेहाल नजर आए। क्षेत्र के सांवलता बूथ पर पोलिंग अधिकारी सोजत निवासी बाबूलाल चौहान की सुबह चार बजे अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बावजूद उन्होंने अवकाश लेने या अस्पताल जाने के बजाय अपने कर्तव्य का पालन करने की ठानी। उन्होंने सुबह मॉक पोल के बाद मतदान की प्रक्रिया शुरू करवाई। मतदान के दौरान खुद भी बैठे। इसी बीच अचानक उनकी तबीयत अधिक बिगड़ गई। उनका बैठना मुश्किल हो गया। इस पर उनको रोहट के अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनको पाली रैफर किया गया।
सेवा में जुटे रहे
पोलिंग कार्मिकों को विभिन्न पार्टियों के पार्षद और अन्य कार्यकर्ता भी पानी, ज्यूस आदि सप्लाई करते रहे। जिले के कुछ बूथ पर पॉवर कट होने के कारण कई पोलिंग अधिकारी पसीने से तरबतर रहे। वहीं कई जगह बूथ लेवल अधिकारी आदि ने पेड़ों की छांव में बैठकर गर्मी से राहत पाने का जतन किया।