5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली ये कपड़ा इकाइयां होगी बंद, प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने दिए आदेश

-नौ को कई तरह की नसीहतें
less than 1 minute read
Google source verification
pali textile industry

पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली ये कपड़ा इकाइयां होगी बंद, प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने दिए आदेश

पाली. पर्यावरणीय नियमों का उल्लंघन करने के कारण छह कपड़ा इकाइयों को खामियाजा भुगतना पड़ गया। प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने बुधवार रात शहर की छह इकाइयों को बंद करने के आदेश जारी किए। वहीं नौ अन्य इकाइयों को भी सुधार के लिए कई निर्देश दिए गए हैं।

Pollution control board के क्षेत्रीय अधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि इन इकाइयों में पर्यावरणीय नियमों की अवहेलना की गई थी। इस कारण फैक्ट्रियों को बंद कराने के आदेश दिए गए हैं।

तलाशी अभियान जारी
केन्द्रीय भूजल प्राधिकरण के निर्देश पर कपड़ा फैक्ट्रियों में बिना अनुमति बोरवेल से पानी का दोहन करने वाली इकाइयों का सर्वे जारी है। अब तक 75 से अधिक इकाइयों का सर्वे कर लिया गया है। इसमें 25 इकाइयों में बोरवेल पाए गए हैं। सभी इकाइयों का सर्वे किया जाएगा। इसमें बिना अनुमति पानी का दोहन करने वाली इकाइयों को बंद कराया जाएगा।

ये इकाइयां आज से बंद
-जेके प्रोसेस, मंडिया रोड
-पारस टैक्सटाइल, मंडिया रोड
-हाजी मोहम्मद ब्लीचिंग वर्क, पूनायता
-किशोर टैक्सटाइल मिल्स, रीको औ.क्षेत्र
-अरुणा फिनिशिंग वर्क, पूनायता
-गुडलक हैंडप्रोसेसर्स, मंडिया रोड