4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिजली लाइन टूटकर गिरी, एक गंभीर घायल

फालना. नगर स्थित खुड़ाला में नए रामदेव मंदिर के पास इंसुलेटर से ११ केवी एलटी लाइन का तार टूटकर गिरने से एक युवक बुरी तरह से झुलस गया। ग्रामीणों ने डिस्कॉम के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिसको बड़ी मुश्किल से समझाइश के बाद पुलिस ने शांत किया। कांग्रेस के पार्षद ने इस मामले में घायल का नि:शुल्क उपचार करवाने व एक परिजन को नौकरी देने की मांग को लेकर उपखण्ड अधिकारी डॉ. भास्कर विश्नोई को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। झुलसे युवक को प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रैफर किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंगलवार दोपहर एलटी लाइन का तार टूटकर गिर गया। जिसकी चपेट में मार्ग से गुजर रहा खुड़ाला निवासी अशोक पुत्र पुखराज गर्ग (शनि मंदिर पुजारी) उम्र २४ वर्ष चपेट में आ गया। जिससे उसके पैर व निचले हिस्से पर गहरे जख्म हो गए। घटना की जानकारी लगते ही लाइट काटने के लिए ग्रामीण ने फोन किया व सबसे पहले ग्रामीणों ने ही जानकारों के सहयोग से विद्युत आपूर्ति बंद की। नगर में घटी घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश नजर आया। ग्रामीणों ने खुडाला गांव में धणी मार्ग पर नए रामदेव मंदिर के सामने विद्युत लाइन तारों को उपर उठाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। इस घटना में झुलसे व्यक्ति को अस्पताल लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद मौके पर मौजूद सहायक अभियंता निमेन्द्रराजसिंह ने डिस्कॉम कर्मियों के सहयोग से करीब २० हजार रुपए देकर पीडि़त को उपचार के लिए रैफर किया।
less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Vivek Varma

Jan 23, 2019

बिजली लाइन टूटकर गिरी, एक गंभीर घायल

बिजली लाइन टूटकर गिरी, एक गंभीर घायल

इस घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता गया, जिसे बड़ी मुश्किल से शांत किया गया। इस घटना का मूल कारण मकानों के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन जिसका इंसुलेटर किसी जानवर के चिपकने से पंक्चर होकर तार नीचे आ गया था। जबकि फालना नगर में तत्कालीन सरकार के ऊर्जा व विधि राज्य मंत्री क्षेत्रीय विधायक पुष्पेन्द्रङ्क्षसह राणावत ने अण्डर ग्राउण्ड केबलिंग कार्य के लिए करीब १४ करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। उसका कार्य पूर्ण नहीं होने से इस प्रकार की दुर्घटनाएं आए दिन हो रही हैं। नगरपालिका पार्षद दलवीरसिंह चौहान ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, उपखण्ड अधिकारी डॉ. भास्कर विश्नोई को दिया। जिसमें पीडि़त का इलाज करवाने व पीडित बीपीएल परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की।

सरकार प्राथमिकताएं तय नहीं कर पाई है
नगर में तार टूटकर गिरने की घटी घटना को लेकर पूर्व ऊर्जा मंत्री व विधायक पुष्पेन्द्रसिंह राणावत ने कहा कि घटना दुखद है। सरकार को पीडि़त के इलाज की पुख्ता व्यवस्था करनी चाहिए। इस प्रकार की घटनाएं नहीं घटे, इसके लिए प्रदेश भर में नगरीय क्षेत्रों में अण्डरग्राउण्ड केबल का कार्य जो भाजपा सरकार ने स्वीकृत किया था, उसकी मॉनिटरिंग की पुख्ता व्यवस्था कर कार्य शीघ्र पूरा हो, इस पर ध्यान देना चाहिए। सरकार अभी तक प्राथमिकताएं तय नहीं कर पाई है।