
पाली/पत्रिका। मारवाड़ जंक्शन के प्रबुद्ध नागरिक चिमनसिंह मीणा एवं कृष्णा देवी मीणा के परिवार में जन्मी पीजी कॉलेज की पूर्व प्राचार्या डॉ शकुंतला मीणा की पुत्री आईएएस नेहा मीना को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय स्तर का भूमि सम्मान अवार्ड दिए जाने पर मारवाड़ क्षेत्र में हर्ष की लहर है। नेहा को यह सम्मान नई दिल्ली के विज्ञान भवन में भू अभिलेख और राजस्व में बेहतर कार्य के लिए दिया गया।
देश के विभिन्न राज्यों के 68 जिलों में विभिन्न आईएएस एवं उच्च अधिकारियों की ओर से जिला स्तर पर सर्वश्रेष्ठ कार्य किए जाने पर भू अभिलेखों के आधुनिकीकरण, ग्राम नक्शों के मार्डलाइजेशन, लैंड रिकॉर्ड इत्यादि उपलब्धियों को लेकर मध्यप्रदेश के नीमच जिले में सर्वश्रेष्ठ कार्य किए जाने पर नीमच की अपर जिला कलक्टर आईएएस नेहा मीना को राष्ट्रपति की ओर से यह सम्मान दिया है। नेहा मीना के मामा साई दर्शन सेवा संस्थान अध्यक्ष देवेंद्रसिंह मीणा ने बताया कि मारवाड़ क्षेत्र से जुड़े प्रबुद्धजन ने नेहा मीना को बधाइयां दी हैं।
आदर्श व संस्कारों को माना नेहा मीना ने सम्मान का हकदार
नेहा मीना का कहना है कि बचपन से मेरे नाना नानी ने सदैव उच्च आदर्श, संस्कार व शिक्षा को बढ़ावा दिए जाने के लिए हर समय प्रेरित किया है। उन्हीं की प्रेरणा से वे लगातार हर क्षेत्र में प्रकृति सुरक्षा व अन्य सेवाओं के रूप में कार्य करने की कर्तव्यनिष्ठा के रूप में कार्य कर रही हूं।
नेहा की बहन व भाई भी है आईएएस
ज्ञात रहे कि नेहा मीना की छोटी बहन निधि मीना उड़ीसा में एवं छोटा भाई तेजस्वी मीना दिल्ली में प्रथम चांस में कम उम्र में आईएएस बनने वाले दोहिती व दोहिते है।
Published on:
24 Jul 2023 07:30 pm

बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
