पुलिस के अनुसार प्रेमिका शादीशुदा व चार बच्चों की मां बताई जा रही है। वहीं प्रेमी महज 19 साल का युवक है, जिन्होंने प्रेम प्रसंग में एक साथ जान देने की ठान ली थी। सूचना मिलने पर चौहटन पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतका का शव कब्जे में लेकर चौहटन अस्पताल की मोर्चरी में रखवा कर परिजनों को इत्तला दी। वहीं युवक को दस्तयाब कर पूछताछ शुरू की है। सोमवार को मृतका के परिजनों की रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।