इस दौरान उसने सामाजिक सोशल साइट पर उचित वर के लिए जानकारी अपलोड कर दी। उसे राजसमन्द अरिहन्त नगर निवासी भू-अभिलेख निरीक्षक का कॉल आया। उसने शादी का प्रस्ताव रखा तो उसने विवाह विच्छेद की कार्रवाई होने के बाद बात आगे बढ़ाने की बात कही, लेकिन आरोपित कार लेकर उसके घर पहुंच गया। वह उसे जबरन अपने घर ले गया, ताकि वह घर और उसके परिवार को देख ले।