डीसीपी (दक्षिण) योगेश गोयल ने बताया कि मृतक ललित बैरवा टोंक जिले के बरौनी गांव का रहने वाला था। ललित सांगानेर सदर थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उस पर नकबजनी, चोरी, लूट सहित बीस से ज्यादा मामले दर्ज थे। पुलिस ने उसे 20 जुलाई को नकबजनी के मामले में गिरफ्तार किया था।