अज्ञात द्वारा पत्थर फेंके जाने पर ग्रामीण रात 12 बजे तक छतों पर व घर के बाहर बैठे रहकर पत्थर फेंकने वाले को पकड़ने की कोशिश में लगे हुए हैं। लेकिन अभी तक वह अज्ञात उनकी पकड़ से बाहर है। हालांकि पत्थर फेंकने वाली घटना में अभी तक किसी को कोई चोट नहीं आई, लेकिन इस घटना से पूरे गांव में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने इस घटना की शिकायत चेचट पुलिस थाने में भी दी। शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई।