6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रबी करेगी मालामाल, किसानों के घर आएगी 700 करोड़ रुपए से ज्यादा की उपज, पढ़ें पूरी खबर…

खेत-खलियानों में पकने को तैयार रबी की फसल [ Rabi crop ] : उपज की आस में किसानों के खिले चेहरे
2 min read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Feb 15, 2020

रबी करेगी मालामाल, किसानों के घर आएगी 700 करोड़ रुपए से ज्यादा की उपज, पढ़ें पूरी खबर...

रबी करेगी मालामाल, किसानों के घर आएगी 700 करोड़ रुपए से ज्यादा की उपज, पढ़ें पूरी खबर...

पाली। इस बार रबी फसलों के लिए मौसम अनुकूल रहा है। मौसम का साथ देने से अभी तक रबी की फसलों में किसी प्रकार की कोई बीमारी नहीं लगी है। किसानों को इस बार रबी की बंपर फसल की उम्मीदे बंधी है। आगे भी यही स्थिति बनी रही तो इस बार करीब 700 करोड़ 68 लाख रुपए की बंपर फसल होने की उम्मीद है। फसलों की स्थिति को देखते हुए 53 लाख 91 हाजर 800 क्विंटल पैदावार होगी। किसानों के अन्न के भंडार भर जाएंगे। कृषि विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इस बार मौसम ने किसानों को पूरा साथ दिया है। अच्छी बारिश होने के कारण 2 लाख 44 हजार रबी की बुवाई के मुकाबले में किसानों ने 3 लाख 59 हजार 82 हैक्टयर भूमि में लक्ष्य से अधिक बुवाई की है।

53 लाख क्विंटल से अधिक होगी पैदावार
कृषि विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इस बार गेहूं 85 हजार 500 हैक्टयर में बुवाई हुआ है। एक हैक्टयर में 36 क्विंटल गेहूं की पैदावार होती है। इस हिसाब से करीब 31 लाख 14 हजार क्विंटल गेहूं का उत्पादन होगा। इसी तरह से जौ 9 हजार 300 हैक्टयर में बुवाई हो रखा है। एक हैक्टयर में 38 क्विंटल जौ की पैदावार होती है। करीब 3 लाख 53 हजार 400 क्विंटल जौ पैदावार होगी। चना 95 हजार हैक्टयर में बुवाई हो रखा है। एक हैक्टयर में 12 क्विंटल पैदावार होता है। करीब 9 लाख 97 हजार 500 क्विंटल चना पैदावार होगा। सरसों 54 हजार 500 हैक्टयर में बवुाई हो रखी है। प्रति हैक्टयर 15 क्विंटल सरसों की पैदावार होती है। इस हिसाब से करीब 6 लाख 54 हजार क्विंटल सरसों की पैदावार होगी। तारामीरा 20 हजार 300 हैक्टयर में बुवाई हो रखा है। एक हैक्टयर में 10 क्विंटल की पैदावार होती है। करीब 20 लाख 3000 क्विंटल पैदावार होने की उम्मीद है। 11 हजार 650 हैक्टयर में जीरा की बुवाई हो रखी है। एक हैक्टयर में 6 क्विंटल जीरा की पैदावार होती है। करीब 69 हजार 900 क्विंटल जीरा की पैदावार होगी। इस हिसाब से करीब 53 लाख 91 हजार 800 क्विंटल रबी फसल पैदावार की उम्मीद है। करीब 700 करोड़ 68 लाख रुपए की उपज होगी।

सरसों की फसल तो कट रही है
इन दिनों किसान खेत-खलिहानों में सरसों की फसल काटने में जुटे हुए है। जीरा, गेूहं जौ व तारामीरा फसल पक रही है। जल्द ही दूसरी फसले भी पक कर तैयार हो जाएंगी। दो माह की भीतर सारी फसले कट जाएंगी।

अच्छी पैदावार की उम्मीद है
इस बार रबी की फसल में किसी प्रकार की बीमारी नहीं लगी है। रबी की बंपर पैदावार होने की उम्मीद है। करीब 53 लाख 91 हजार 800 क्विंटल पैदावार होने की उम्मीद है। करीब 700 करोड़ 68 लाख रुपए की उपज होगी। -शंकराराम बेड़ा, उपनिदेशक कृषि विभाग विस्तार पाली