
पाली. विभिन्न राज्यों में वंदे भारत ट्रेनों का संचालन शुरू करने की प्रक्रिया जारी है। अब तक 11 वंदे भारत ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है और राजस्थान की पहली वंदे भारत ट्रेन का भी परीक्षण चल रहा है।
वंदे भारत ट्रेनों के बाद रेलवे ने नए वित्तीय वर्ष में वंदे मेट्रो प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू किया है। इस वित्तीय वर्ष में रेलवे वंदे मेट्रो ट्रेनों के लिए 3600 कोच का निर्माण शुरू करेगा। अधिकारियों ने बताया कि वंदे मेट्रो ट्रेन 12 डिब्बों की होगी। यात्री भार बढ़ने पर इसे 16 से 20 कोच तक बढ़ाया जा सकेगा।
वंदे मेट्रो ट्रेन का संचालन एक शहर से दूसरे शहर और बड़ों शहरों में किया जाना है। इसका पहला प्रोटोटाइप रेक इसी साल तैयार किया जाएगा।
Published on:
02 Apr 2023 10:56 am
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
