6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO : मानसून ने फिर दी दस्तक, शहर में रिमझिम तो कई गांवों में झमाझम बरसे मेघ, मौसम हुआ सुहाना

-पाली जिले में बुधवार सुबह से मानसून ने फिर से दी दस्तक Rain in pali rajasthan :
less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Jul 31, 2019

Rain in pali : Medium Rain in the city, heavy rain in villages in pali

VIDEO : मानसून ने फिर दी दस्तक, शहर में रिमझिम तो गांवों में झमाझम बरसे मेघ, मौसम हुआ सुहाना

पाली। Rain in pali rajasthan : मानसून की बारिश के इंतजार में जिलेवासी लगातार आसमान में टकटकी लगाए हुए हैं। जिले के जवाई बांध [ jawai dam ] के साथ अन्य बांधों में पानी की आवक को लेकर अब सभी चिंतित हैं। बुधवार सुबह से जिले में फिर से हुई मानसून [ monsoon rain ] की दस्तक से शहर में रिमझिम तो कई गांवों में झमाझम बारिश हुई। इससे मौसम एक बार फिर से सुहाना हो गया।

जिले के सोजत रोड, खिंवाड़ा, धनला में सुबह तेज बारिश हुई। वहीं पाली शहर में रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। धनला गांव में रात भर उमस का माहौल रहने के बाद अलसुबह रिमझिम फुहारों से दिन की शुरुआत हुई। सवेरे 10 बजे आसमान में काली घटाए छाई।

उमस के परवान पर होने के बाद शुरू हुआ बारिश का दौर जो करीब आधे घंटे तक जमकर चला। इससे सडक़ों पर पानी बहने लगा। बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। इसी तरह खिंवाड़ा व सोजत रोड में भी तेज बारिश हुई। जिससे मौसम सुहाना हो गया।