
VIDEO : राजस्थान में यहां मौसम ने फिर ली करवट, जमकर बरसे मेघ, बहने लगे झरने, जवाई बांध का बढ़ा 5.70 गेज
पाली। Rain in pali rajasthan : मानसून की बारिश गुरुवार सुबह एक बार फिर दस्तक दी। जिले के गांवों व कस्बों में हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। नदी-नालों के साथ सडक़ों पर भी पानी बहने लगा है। जवाई बांध [ jawai dam ] में गुरुवार दोपहर को आवक शुरू हो गई। बांध का गेज 5.70 हो गया है। वहीं सादड़ी क्षेत्र के परशुराम महादेव [ Parashuram Mahadev ] के कुण्डधाम का झरना भी शुरू हो गया है। यहां हो रही बारिश से किसानों के चेहरे पर भी रौनक देखने को मिल रहा है।
जिले के राणकपुर [ Ranakpur ] व परशुराम महादेव तीर्थ स्थल के आसपास की अरावली वादियों [ Aravalli hill ] में सुबह से हो रही तेज बारिश से राणकपुर बांध में पानी की आवक हो रही है। वहीं गुरुवार सुबह सादड़ी क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई है। सुमेरपुर क्षेत्र में हुई तेज बारिश से जवाई बांध में पानी की आवक शुरू हो गई है। बांध में 5.70 गेज पहुंचा है। इस तरह जिले के तखतगढ़, हेमावास, धनला, जोजावर, राणावास, नाड़ोल, गुंदोज, खिवाड़ा, सोजतरोड व सोजत सिटी सहित जिले के कई गांवों व कस्बों में रूक-रूक कर बारिश का दौर जारी है।
शहर में सुबह से बना हुआ बारिश का मौसम
पाली शहर में गुरुवार सुबह से आसमान में बादल छाने से तेज बारिश जैसा मौसम बना हुआ है। हालांकि एक-दो बार बूंदाबांदी हुई थी।
Updated on:
01 Aug 2019 02:48 pm
Published on:
01 Aug 2019 02:44 pm
