4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का आठ दिन में दूसरा बड़ा फेरबदल, ये अधिकारी हुए इधर-उधर

राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के ट्रांसफर
less than 1 minute read
Google source verification

पाली. राज्य सरकार ने सोमवार देर रात राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का आठ दिन में दूसरा बड़ा फेरबदल किया गया है। सोमवार रात जारी की गई सूची में 218 अधिकारियों का तबादला किया गया है। दो माह पूर्व सत्ता में आई अशोक गहलोत सरकार अब तक करीब छह सौ आरएएस अधिकारियों का तबादला कर चुकी है। दूसरी तबादला सूची में पाली, जालोर व सिरोही जिले से भी कई अधिकारियों का तबादला किया गया है। सोजत, सुमेरपुर व देसूरी में आठ दिन पहले लगाए गए उपखण्ड अधिकारी फिर बदले गए हैं।

इनको यहां लगाया

सुखराम खोखर - एडीएम सिलिंग, पाली
रवि विजय - उपखण्ड अधिकारी, देसूरी
वारसिंह - उखण्ड अधिकारी, सिरोही
राजेश मेवाड़ा - उपखण्ड अधिकारी, सोजत
विकास राजपुरोहित - उपखण्ड अधिकारी, सुमेरपुर
सुश्री संघमित्रा बरडिया - उपखण्ड अधिकारी, रोहट
मनमोहन व्यास - उपखण्ड अधिकारी, जैतारण
प्रकाशचंद अग्रवाल - उपखण्ड अधिकारी, रानीवाड़ा
प्रशांत शर्मा - उपखण्ड अधिकारी, आहोर

आठ दिन में दूसरा तबादला
देसूरी उपखण्ड अधिकारी अयूबखां और सोजत उपखण्ड अधिकारी वारसिंह का आठ दिन में दूसरी बाद तबादला कर दिया गया। अयूबखां को सोजत से देसूरी लगाया था। अब उन्हें जोधपुर भेज दिया गया। इसी तरह, वारसिंह को प्रतापगढ़ से सोजत लगाया था। अब उनका तबादला सिरोही उपखण्ड अधिकारी पद पर किया गया है।