script

यहां नहीं दिखा हनुमान बेनिवाल और घनश्याम तिवाड़ी की पार्टी का असर

locationपालीPublished: Dec 14, 2018 08:14:08 pm

Submitted by:

Suresh Hemnani

चुनाव विश्लेषण : चुनावी में उतरी पार्टियां मामूली वोट काटने तक सीमित

hanuman

यहां नहीं दिखा हनुमान बेनिवाल और घनश्याम तिवाड़ी की पार्टी का असर

पाली। विधानसभा चुनाव 2018 के परिणामों में भाजपा व कांग्रेस के अलावा अन्य राजनीतिक दलों को मतदाताओं ने पूरी तरह से नकार दिया है। उनकी पसंद भाजपा, कांग्रेस या निर्दलीय ही है। मतदाताओं ने न मायावती की बसपा को पसंद किया, न ही नई-नवैली घनश्याम तिवाड़ी की भारत वाहिनी हिंदुस्तान पार्टी और हनुमान बैनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी को। यहां तक कि जातिय मतों के ध्रुवीकरण की मंशा पर चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों के मंसूबे भी पूरे नहीं होने दिए। आंकड़े ये ही स्थिति बयां कर रहे हैं। जबकि तीन सीटों पर निर्दलीय जरूर भारी पड़े हैं। छह में से एक सीट पर जीत का सेहरा निर्दलीय प्रत्याशी के सिर पर बंधा है, जबकि एक अन्य सीट पर दूसरे नंबर पर पहुंचने में भी सफला अर्जित की है। विधानसभा चुनाव में प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के अलावा अन्य कई दल भी चुनावी मैदान में उतरे थे। चुनाव परिणाम के आंकड़े बताते हैं कि ये सिर्फ वोट काटने तक सीमित रहे। मतदाताओं ने इनमें कोई रुचि नहीं दिखाई। यहां तक कि हनुमान बेनिवाल और घनश्याम तिवाड़ी की पार्टी के उम्मीदवारों को भी नाम मात्र के वोट मिले।
सुमेरपुर में 13 दलों ने लड़ा चुनाव
सीटवार आंकलन करें तो प्रत्याशियों की संख्या जैतारण में सर्वाधिक थी। जबकि सुमेरपुर में चुनाव लडऩे वाली पार्टियां ज्यादा थीं। यहां भाजपा व कांग्रेस के अलावा 13 दलों के प्रत्याशी मैदान में थे। वोटों के लिहाज से देखें तो 13 दलों के प्रत्याशियों ने कुल मिलकार 6 हजार 922 वोट लिए। यानी उन्होंने चुनाव में उपस्थिति मात्र दर्ज कराई। मारवाड़ जंक्शन विधानसभा सीट पर भी प्रमुख दलों के अलावा पांच पार्टियों के प्रत्याशी मैदान में थे। पांचों ने महज 12 हजार 512 वोट हासिल किए। बाली में 4 अन्य दलों को 12 हजार 107, सोजत में 6 दलों को 10 हजार 988 और पाली में 4 पार्टियों को 3 हजार 118 वोटों से ही संतोष करना पड़ा।
अन्य दलों की नहीं स्वीकार्यता
मारवाड़ गोडवाड़ में भाजपा व कांग्रेस के अलावा अन्य दलों की कोई स्वीकार्यता नहीं है। मतगणना के परिणाम बताते हैं कि मतदाताओं की पसंद भाजपा और कांग्रेस ही है। इसके अलावा निर्दलीय को भी मतदाताओं ने मौका दिया है, लेकिन अन्य दलों को अब तक नापसंद ही किया है। मारवाड़ में बाजी, पाली-जैतारण में वोट बटोर मारवाड़ जंक्शन विधानसभा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में खुशवीरसिंह जोजावर ने जीत दर्ज कराई। यहां भाजपा का प्रत्याशी दूसरे और कांग्रेस का प्रत्याशी तीसरे स्थान पर पहुंच गई। पाली में निर्दलीय प्रत्याशी भीमराज भाटी ने भी काफी वोट बटोरे। भाटी दूसरे स्थान पर रहे। जैतारण में निर्दलीय प्रत्याशियों ने मुकाबले को रोचक बना दिया। यहां 10 प्रत्याशी निर्दलीय के रूप में चुनावी मैदान में थे। सभी उम्मीदवारों के वोट मिलाकर देखें तो कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप चौधरी को प्राप्त मतों से ज्यादा है।

ट्रेंडिंग वीडियो