
RBSE 12th Result 2019 : बेटियों ने दिखाया दम, पाली में वाणिज्य वर्ग में 93.58 तो विज्ञान वर्ग में 93.45 प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम
पाली। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की ओर से बुधवार को विज्ञान व वाणिज्य वर्ग का परीक्षा परिणाम जारी किया गया। जिले में वाणिज्य वर्ग में 93.58 प्रतिशत तो विज्ञान वर्ग में 93.45 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा। परीक्षा परिणाम जारी होने के साथ ही विद्यार्थी वेबसाइड पर व्यस्त नजर आने लगे।
इन दोनों वर्ग में बेटियों के पास होने का प्रतिशत बेटों से अधिक रहा। वाणिज्य वर्ग में 92.49 प्रतिशत लडक़े उत्तीर्ण हुए। जबकि बेटियों का परीक्षा परिणाम 96.06 प्रतिशत रहा। इसी तरह विज्ञान वर्ग में 92.60 प्रतिशत लडक़े और 95.45 प्रतिशत बेटियां पास हुई।
जिले के विज्ञान वर्ग में 3487 लडक़े और 1474 बालिकाओं ने परीक्षा दी थी। इनमें से प्रथम श्रेणी से 2107 लडक़े व 1066 बालिकाएं प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुई। परीक्षा में 3229 बालक और 1407 बालिकाएं उत्तीर्ण हुई। इसी तरह वाणिज्य वर्ग में 919 बालकों व 406 बालिकाओं ने परीक्षा दी थी।
इनमें से 403 बालकों व 271 बालिकाओं ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की। इस वर्ग में 850 बालक व 390 बालिकाओं ने परीक्षा पास की। जिले में सिर्फ 4 बालिकाओं के लिए तृतीय श्रेणी आई। परीक्षा परिणाम जारी होने के साथ ही विद्यार्थी वेबसाइड पर व्यस्त नजर आने लगे।
Published on:
15 May 2019 06:55 pm
