4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नवाचार : यहां महिला कर्मचारी करवाएंगी मतदान

- प्रत्येक विधानसभा में बनाया एक पिंक बूथ
2 min read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Nov 30, 2018

Rajasthan Legislative Assembly election 2018

नवाचार : यहां महिला कर्मचारी करवाएंगी मतदान

पाली। पहली बार विधानसभा चुनाव में पिंक बूथ के माध्यम से महिला कर्मियों को चुनाव से जोड़ा गया है। चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव में हर विधानसभा सीट पर पिंक बूथ तैयार किए हैं। इन बूथ की पूरी कमान महिलाओं के हाथ में होगी। पिंक बूथ ऐसे गांवों में बनाए गए हैं, जहां पर महिलाओं की संख्या सर्वाधिक या पुरुषों की तुलना में ज्यादा है। इस बार विधानसभा चुनाव में कई नए प्रयोग किए जा रहे हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान कर सके। साथ ही आचार संहिता का सख्ती से पालन किए जाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा हैं। आयोग के इन कदमों से चुनाव में धांधली की संभावना न के बराबर रहने की संभावना है।

यहां बनेंगे पिंक बूथ
जैतारण विधानसभा क्षेत्र के राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय (हॉल) जैतारण, सोजत विधानस ाा क्षेत्र के राजकीय आदर्श बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय (बायां भाग) सोजत सिटी, पाली विधानसभा क्षेत्र के चीमा बाई संचेती राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय (दायां भाग) वीर दुर्गादास नगर पाली, मारवाड़ जंक्शन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत भवन (वाचनालय) जोजावर बाली विधानसभा क्षेत्र के हुलासी बाई बस्तीमतल सिरोया राजकीय माध्यमिक विद्यालय (दायां भाग) बाली, सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के 275 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कमरा नम्बर 28 (दायां भाग) सुमेरपुर को पिंक बूथ बनाया जाएगा।

आकर्षक होगा मतदान क पार्टमेंट
मतदान केन्द्र पर न्यूनतम बुनियादी सुविधाएं जैसे पीने का पानी, समुचित रोशनी, शौचालय व वोटिंग कंपार्टमेंट होना जरूरी होगा। वोटिंग मशीन के चारों और स्टील ग्रे रंग के लेक्स जैसे प्लास्टिक शीट का बना 30 इंच ऊंचा वोटिंग कंपार्टमेंट होगा। पहले यह 12 से 18 इंच ऊंचाई का सामान्य गत्ता होता था। मतदान केन्द्र पर चुनाव पर चुनाव प्रक्रिया नियम 31 के तहत मतदाता को दी जा रही सुविधाओं और उनमें जागरूकता बढ़ाने वाला पोस्टर भी लगाया जाएगा।

यह व्यवस्थाएं भी करनी होगी
समस्त महिला मतदान कार्मिक मतदान के पूर्व दिवस को मतदान केन्द्र पर पहुंच कर मतदान बूथ की स्थापना व मतदान क्षेत्र का नोटिस व अन्य पोस्टर मतदान केन्द्र भवन पर प्रदर्शित करने की व्यवस्था भी करेंगी। मतदान पूर्व दिवस की सभी व्यवस्थाएं करने के बाद पुरुष पीठासीन अधिकारी को इवीएम व वीपीपेट मशीनों तथा अन्य मतदान साम्रगी को हस्तानांतरित करने के बाद देर शाम को सभी महिला कार्मिकों को उनके निवास स्थान पर जाने की अनुमति दे दी जाएगी। मतदान दिवस के दिन मतदान से पूर्व सुबह 6 बजे केन्द्र पर उपस्थित होना होगा। वहीं मतदान केन्द्र सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। पीठासीन अधिकारी मतदान दिवस के दिन सुबह ही महिला कार्मिकों को वीवीपेट आदि संभलवाकर रसीद प्राप्त करेंगे। इसके बाद वह अपने केन्द्र पर ड्यूटी देने के लिए चले जाएंगे।