
विधानसभा चुनाव : मतदान केन्द्रों के नामों में किया गया बदलाव
पाली। विधानसभा चुनाव को लेकर पाली विधानसभा क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों के भवन व नाम में संशोधन किया गया है। ये संशोधन विद्यालय क्रमोन्नति व भवन के नाम में बदलाव के कारण किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि मतदान केंद्र संख्या 14 का नाम राजकीय प्राथमिक विद्यालय (छात्र) रोहट से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (प्रारंभिक प्रभाग) रोहट कर दिया गया है।
इसी तरह मतदान केंद्र संख्या 48 का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मुरडिया का नाम अब राजकीय माध्यमिक विद्यालय मुरडिया, केंद्र संख्या 56 का नाम राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नया भवन (दायां भाग) पांचपदरिया, केंद्र 57 का नाम राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नया भवन (बायां भाग) पांचपदरिया, मतदान केंद्र 65 का नाम राजकीय माध्यमिक विद्यालय (दायां भाग) बींजा, मतदान केंद्र 66 का नाम राजकीय माध्यमिक विद्यालय (बायां भाग) बींजा, मतदान केंद्र 70 का नाम राजकीय माध्यमिक विद्यालय धींगाणा, मतदान केंद्र 75 का नाम राजकीय माध्यमिक विद्यालय देवाण, मतदान केंद्र 109 का नाम राजकीय माध्यमिक विद्यालय (दायां भाग) इन्द्रोका की ढाणी, मतदान केंद्र 110 का नाम राजकीय माध्यमिक विद्यालय (बायां भाग) इन्द्रोका की ढाणी, मतदान केंद्र 130 का नाम वंदे मातरम उच्च माध्यमिक विद्यालय (दायां भाग) जयनगर रामदेव रोड पाली, मतदान केंद्र 135 का नाम राजकीय प्राथमिक विद्यालय (दायां भाग) पी.एन.टी. कॉलोनी रामदेव रोड पाली, मतदान केंद्र 136 का नाम राजकीय प्राथमिक विद्यालय (बायां भाग) पी.एन.टी. कॉलोनी रामदेव रोड पाली, मतदान केंद्र 150 का नाम राजस्थान वित निगम मण्डिया रोड पाली, मतदान केंद्र 167 का नाम उमरावचंद अमोलकचंद डागा राजकीय माध्यमिक विद्यालय (दायां भाग) टैगोर नगर पाली किया गया है। इसी तरह मतदान केंद्र 169 का नाम उमरावचंद अमोलकचंद डागा राजकीय माध्यमिक विद्यालय (मध्य भाग) टैगोर नगर पाली, मतदान केंद्र 170 का नाम उमरावचंद अमोलकचंद डागा राजकीय माध्यमिक विद्यालय (बायां भाग) टैगोर नगर पाली, मतदान केंद्र 189 का नाम राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय पुरानी कचहरी (बायां भाग) धानमंडी पाली, मतदान केंद्र 192 का नाम महाराजा अग्रसेन राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बोहरों की ढाल पुरानी कचहरी के पीछे पाली, मतदान केंद्र 197 का नाम राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय (दायां भाग) आदर्श नगर पाली, मतदान केंद्र 209 का नाम हंसवाहिनी बाल निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय (दायां भाग) बांगड़ कॉलेज के पीछे पाली, मतदान केंद्र 210 का नाम हंसवाहिनी बाल निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय (बायां भाग) बांगड़ कॉलेज के पीछे पाली, मतदान केंद्र 213 का नाम राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय (बायां भाग) आदर्श नगर पाली, मतदान केंद्र 242 का नाम कार्यालय वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक रीको आई.टी.आई. रोड पाली, मतदान केंद्र 246 का नाम महाराणा प्रताप राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय लेबर कॉलोनी (शिवाजी नगर) (मध्य भाग) (प्रहलाद कक्ष कमरा नं.5) पाली, मतदान केंद्र 249 का नाम हंस निर्वाण सरस्वती माध्यमिक विद्यालय सुभाष नगर अ (बांया भाग) पाली, मतदान केंद्र 252 का नाम सेंटपॉल उच्च माध्यमिक विद्यालय चिमनपुरा पाली रहेगा।
Published on:
30 Nov 2018 04:01 pm
