
पत्रिका डांडिया क्लासेज में पंजीयन की उत्सुकता, तीन से शुरू होगा गरबा प्रशिक्षण शिविर
पाली। राजस्थान पत्रिका व पान बहार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले डांडिया महोत्सव को लेकर आदर्श नगर स्थित फादर्स चिल्ड्रन स्कूल में डांडिया प्रशिक्षण शिविर तीन से 13 अक्टूबर तक आयोजित होगा। इसमें रजिस्टे्रशन करवाने शहरवासी पहुंच रहे हैं। बीसीएम प्रोपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड व विनोद ग्रुप होटल सिद्धार्थ के सह प्रायोजन में प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा। शिविर में शाम साढ़े चार से साढ़े पांच बजे, साढ़े पांच से साढ़े छह बजे तक महिलाओं का बैच होगा तथा शाम साढ़े छह बजे से साढ़े सात बजे तक मिक्स बैच होगा। इसमें गुजरात के प्रसिद्ध गरबा व डांडिया विशेषज्ञ मॉडर्न व पार परिक गरबा व डांडिया के नए स्टाइल व स्टेप्स सिखाएंगे।
यहां करवा सकते है रजिस्ट्रेशन
रजिस्ट्रेशन फॉर्म सुबह 11 से शाम छह बजे तक मंडिया रोड स्थित पत्रिका कार्यालय में मिलेंगे। इसके साथ ही आदर्श नगर स्थित फादर चिल्ड्रन स्कूल, सूरजपोल व्हाइट हाउस स्थित गणपति एड एजेंसी, व्यास कॉलोनी स्थित गणेशम एड एजेंसी, मंथन सिनेमा रोड बाईची बगेची स्थित श्रीमाली एड एजेंसी, सोमनाथ मंदिर मार्ग स्वर्ण प्लाजा में स्थित मातेश्वरी पब्लिसिटी, सर्राफा बाजार स्थित जय जिनेन्द्र एडवरटाइजिंग, सुभाष नगर पेट्रोल प प के सामने स्थित बीसीएम प्रोपर्टीज, कॉलेज रोड पीसीसीबी बैंक के सामने स्थित बालाजी एड एजेंसी से भी रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्राप्त किए जा सकते है।
दिए जाएंगे नि:शुल्क कपल पास
शिविर में प्रशिक्षण के लिए 300 रुपए शुल्क देना होगा। प्रशिक्षणार्थियों को डांडिया महोत्सव के कपल पास व डांडिया नि:शुल्क उपहार में दिए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए अंकित पंवार 95098-92232 से संपर्क करें।
साइकिल यात्रा से दिया नशा मुक्ति का संदेश
पाली। खारड़ी गांव का एक युवक कई हजार किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर नशा मुक्ति का संदेश दे रहा है। रमेश माली ने ब्यावर से हैदराबाद तक की करीब 1565 किलोमीटर, सूरत से नागौर की करीब 920 किलोमीटर व पाली से मुम्बई तक की 1000 हजार किलोमीटर की यात्रा साइकिल पर की। इस दौरान गांव, कस्बों व शहर के लोगों को नशा मुक्ति का संदेश दिया गया। माली नशा मुक्ति के लिए श्रीनाथ यूथ क्लब से जुड़ा हुआ है। मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। रमेश माली ने राजस्थान प्रदेश को नशा मुक्ति करने के लिए मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को एक ज्ञापन भी सौंपा। इसमें नशीले पदार्थों की बिक्री व उत्पादन पर रोक लगाने की मांग की।
Published on:
28 Sept 2018 12:44 pm
