5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाली के अणुव्रत नगर में आज से शुरू हो रहा है खरीदारी व मस्ती का मेला

-पश्चिम राजस्थान के सबसे बड़े हस्तशिल्प मेले का उद्घाटन आज
2 min read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Nov 30, 2018

Rajasthan Patrika Handicrafts Fair In Pali

पाली के अणुव्रत नगर में आज से शुरू हो रहा है खरीदारी व मस्ती का मेला

पाली। शहर के अणुव्रत नगर में राजस्थन पत्रिका की ओर से लगने वाले पश्चिम राजस्थान का सबसे बड़े हस्तशिल्प मेले का उद्घाटन शुक्रवार शाम 6.15 बजे होगा। उद्घाटन जिला कलक्टर सुधीर कुमार शर्मा, दिलीप कुमार भैरवानी व प्रकाश गोयल करेंगे। मेला 9 दिसम्बर तक चलेगा। मेले में देशभर के विभिन्न घरेलू उत्पाद शहरवासियों के लिए किफायती दाम पर उपलब्ध रहेंगे। मनोरंजन के लिए बच्चों के लिए झूले सहित कई साधन होंगे। मेले में विभिन्न व्यंजनों की स्टॉले भी होगी। जहां शहरवासी व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे। मेले में स्टॉल पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दी जा रही है। मेले में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। मेले से स बंधित अधिक जानकारी व स्टॉल बुकिंग के लिए 99284-27042 पर सम्पर्क कर सकते है।

200 से अधिक स्टॉल लगेगी
जर्मन हेंगर ड्रोम में लगने वाले इस मेले में देशभर के प्रमुख उत्पादों की 200 से अधिक स्टॉले होगी। जहां शहरवासी अपनी जरूरत का हर सामान वाजिब दाम पर खरीद सकेंगे। मेले में स्वेटर, कश्मीरी शॉल, जैकेट आदि गर्म कपड़े, सहारनपुर का फर्नीचर, इलेक्ट्रोनिक सामान, चमड़े के उत्पाद, आचार व मुरब्बे, मसालें, नमकीन, पापड़, आर्टिफिशियल, ज्वैलरी, लेटेस्ट डिजाइन के महिला पुरुषों व बच्चों के परिधान, साडिय़ां, गृह सज्जा के सजावटी सामान, हैल्थ व फिटनेस प्रोडक्टस, हैंडलूम, हैंडी क्राफ्ट सहित पंजाब, यूपी, मुम्बई सहित कई राज्यों के उत्पाद शहरवासियों के लिए उपलब्ध रहेंगे।

फूडजोन रहेगा आकर्षक का केन्द्र
खाने-पीने के लिए विशेष फूडजोन भी रहेगा। जहां पर अनेक प्रकार के व्यंजन उपलब्ध होंगे। इनमें मुम्बई की भेलपुरी, दिल्ली के छोले ,चाऊमीन, बर्गर, आइसक्रीम, इडली, सांभर, डोसा, पाव भाजी, अजमेर की कढ़ी, कचौरी, छोले भटूरे, पिज्जा जैसे, खाने-पीने के लजीज व्यंजन उपलब्ध होंगे।

भूत बंगला लुभाएगा बच्चों व युवाओं को
मेले में इस बार पहली बार शहरवासियों के मनोरंजन के लिए भूत बंगला व चांद सितारा झूला भी होगा। जो बच्चों से लेकर बड़ों के लिए आकर्षक का केन्द्र रहेंगे। इसके साथ ही मेले में ब्रेकडांस, कोल बस, डे्रगन, कटर,पिल्लर, जीव, कार बोंसी, मिक्की माउस झूले भी रहेंगे।