
पाली में सजा है मनोरंजन का मेला, शहरवासियों ने उत्साह से की खरीदारी
पाली। राजस्थान पत्रिका की ओर से अणुव्रत नगर मैदान में सजे पश्चिम राजस्थान के सबसे बड़े हस्तशिल्प मेले को लेकर शहरवासियों के साथ ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह है। मेला परिसर लोगों के लिए खरीदारी के साथ घूमने-फिरने और मनोरंजन का स्थल बन गया है। लोग जैसे ही घरेलू कार्यों और कार्यालयों से फ्री हुए। वे परिजनों व मित्रों संग पहुंच गए मेले में। वहां हर स्टॉल से कुछ न कुछ खरीदने के बाद देश के विभिन्न क्षेत्रों के व्यंजनों के साथ झूलों का लुत्फ उठाया। मेले में महिलाओं ने गर्म वस्त्रों के साथ घरेलू सजावटी सामग्री की खरीदारी की।
कैमरे में संजोई यादें
शहरवासी मेले की यादों को संजोकर रखने को आतुर नजर आए। हर आयु वर्ग के लोगों ने परिजनों व दोस्तों के साथ सेल्फी ली। कई लोगों ने दूसरों से भी परिजनों क साथ झूलों में बैठकर और स्टॉलों पर खरीदारी करते हुए की तस्वीर कैमेरे में कैद करवाई।
हर स्टॉल पर भीड़
मेले में शानदार व आकर्षक वस्तुओं के कारण हर स्टॉल पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। आलम यह है कि लोग एक के बाद एक वस्तु खरीदते जा रहे हैं, लेकिन उनका मन नहीं खर रहा। यहीं कारण है कि जो भी मेले में आ रहा है। वह फिर आने का मानस बनाकर ही घर जा रहा है।
प्रतियोगिता में उत्साह
मेले में यूजिकल चेयर प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें शहरवासियों ने उत्साह से भाग लिया। प्रतियोगिता में विनीता जैन प्रथम, कनिका सेन द्वितीय व ललिता सेन तृतीय रही। इनको पुरस्कार दिया गया।
भूत बंगले में रोमांच
भूत बंगला झूला सभी के आकर्षण का केन्द्र है। युवा व बच्चे तो इसका आनन्द लिए बिना यहां से नहीं लौट रहे हैं। ब्रेक डांस, ड्रेगन, नाव व बच्चों के झूले भी लुभाते रहे।
Published on:
04 Dec 2018 01:58 pm
