5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस स्टैण्ड स्थित नेहरू पार्क में कल हमराह होंगे शहरवासी

-राजस्थान पत्रिका की ओर से होगा आयोजन
2 min read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Nov 30, 2018

पाली। राजस्थान पत्रिका की ओर से पुराना बस स्टैंड स्थित नेहरू पार्क में रविवार सुबह साढ़े छह से साढ़े आठ बजे तक हमराह कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम की शुरुआत योग से होगी। उसके बाद मंच पर बच्चों से लेकर बड़ों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। इस दौरान विशेषज्ञ ज्ञान भी साझा करेंगे। पत्रिका की पहल पर क्षेत्रवासी व कई सामाजिक संगठन हमराह कार्यक्रम में भाग लेंगे।

फन, यूजिक व स्पोट्र्स की थीम पर आयोजित होने वाले हमराह कार्यक्रम में शहरवासी शुद्ध का युद्ध, मेरा वोट मेरा संकल्प, वोट चैलेंज, जन एजेंडा, मेरा क्षेत्र मेरा मुद्दा व जनादेश पर चर्चा करेंगे। राजनीति में स्वच्छता पर अपनी बात रखेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रोटरी क्लब के अध्यक्ष मांगीलाल गांधी, सचिव दिनेशचंद मेहता, सह प्रान्तपाल मनोज सोमाई, अमरचंद बोहरा, राजेंद्र सुराणा, गौतमचंद रेड, इनरव्हील क्लब के मनीषा सारड़ा, बरखा जैन, इग्नाइट रोट्रेक्ट क्लब के शुभम डानी, अनुभा समदडिय़ा, मयंक बोहरा, रोट्रेक्ट क्लब के राहुल नाहटा, प्रिंस छाजेड़ व उमेश चाम्बड़ आदि जुटे हुए हैं।

प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
अगर आप में कोई हुनर है तो पत्रिका आपको हमराह कार्यक्रम में मंच उपलब्ध करवाएगा। हमराह में आप योगा, डांस, सेल्फी, बॉक्सिंग, रस्सी कूद, गायन, मेहंदी, रंगोली, बेडमिंटन सहित कई कार्यक्रम होंगे। जिसमें कोई भी शहरवासी हिस्सा ले सकते हैं। इस मौके पर क्लब की ओर से स्वाईन फ्लू काढ़ा का पिलाया जाएगा। कार्यक्रम में मतदान करने की शपथ दिलाने के साथ मतदाता जागरूक का संदेश भी दिया जाएगा।

बैठक में जन सेवाओं पर किया मंथन
पाली। मुख्य डाक घर में भारतीय डाक विभाग के पोस्ट फोरम की बैठक गुरुवार को हुई। पोस्ट फोरम सदस्य सत्यनारायण ओझा ने बताया कि बैठक में डाक विभाग से स बंधित जन सेवाओं के बारे में चर्चा की गई। डाक विभाग की सेवाओं को लेकर आमजन को होने वाली कठिनाइयों पर विचार मंथन किया गया। इस मौके पोस्ट मास्टर जे.आर. कुमावत, सहायक डाकपाल बी.एल. शर्मा, डॉ. के.एम. शर्मा व प्रेम कुमार जांगिड़ मौजूद थे।