5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सफाईकर्मी भर्ती में पक्षपात के आरोपों से बचने को लेकर राज्य सरकार ने निकाला है यह तोड़….

- जिले भर में होगी 497 सफाईकर्मियों की भर्ती  
2 min read
Google source verification

पाली. सफाईकर्मी भर्ती में पक्षपात के आरोपों से बचने के लिए राज्य सरकार ने इस बार नया तोड़ निकाला है। राज्य भर में इस बार सफाईकर्मियों की भर्ती लॉटरी से होगी। इसके लिए सरकार कम्प्यूटराइज्ड सॉफ्टवेयर तैयार कर रही है। इसके माध्यम से लॉटरी निकाल सफाईकर्मियों की भर्ती की जाएगी।

गत बार हुई सफाईकर्मी भर्ती को लेकर सरकार को पक्षपात के आरोपों का सामना करना पड़ा था। पाली शहर में भी सफाईकर्मी भर्ती में भी काफी हंगामा हुआ था। एक ही घर से ज्यादा लोगों को भर्ती करने, पक्ष के लोगों को सफाईकर्मी नियुक्त करने जैसे आरोपों का सामना करना पड़ा था। लेकिन, इस बार ऐसा नहीं होगा।

सॉफ्टवेयर से होगी आवेदनों की जांच

सफाईकर्मियों की भर्ती को लेकर बनाए गए सॉफ्टवेयर के जरिए आवेदनों की जांच होगी। निरस्त योग्य आवेदन पत्रों पर रिमार्क के साथ निरस्त का इन्द्राज निकाय की ओर से किया जाएगा।

कहां कितने सफाईकर्मियों की भर्ती

पाली नगर परिषद में 161, सोजत नगर पालिका में 23, जैतारण नगर पालिका में 125, सुमेरपुर नगर पालिका में 83, तखतगढ़ नगर पालिका में 13, रानी नगर पालिका में 51, बाली नगर पालिका में 14, सादड़ी नगर पालिका में 13 व खुडाला-फालना नगरपालिका में 14 सफाईकर्मियों की भर्ती होगी।

पारदर्शिता का प्रयास

सफाईकर्मियों की भर्ती में पूर्णतया पारदर्शिता हो, इस वजह से लॉटरी से प्रक्रिया पूरी की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया में कई बार पक्षपात के आरोप लगे हैं। लॉटरी के जरिए होने वाली प्रक्रिया से ऐसी आशंका नहीं रहेगी।

- महेन्द्र बोहरा, सभापति नगर परिषद, पाली

गर्गाचार्य युवा संगठन की बैठक में चर्चा

पाली. गर्गाचार्य युवा संगठन की बैठक शनिवार को फालना स्थित गर्ग समाज धर्मशाला में आयोजित की गई। इसमें आगामी दिनों में समेरपुर में रक्तदान शिविर एवं किक्रेट प्रतियोगिता आयोजन पर चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसमिति से नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें पूरणगर्ग खिवान्दी को अध्यक्ष, पंकज सिन्दरली को उपाध्यक्ष, कैलाश खिवान्दी को सचिव, राहुल लुणावा को कोषाध्यक्ष, सोहन सिन्दरली व दुर्गेश देसूरी को सहकोषध्यक्ष, दिनेश बलाना व गोविन्द वेदाणा को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।