पाली/आउवा। मारवाड़ जंक्शन उपखंड के थानों व चौकियों का निरीक्षण करने के बाद पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने आउवा गांव के मेला चौक में बने 1857 की आजादी की क्रांति के प्रदेश के सबसे बड़े पैनोरमा का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने 1857 की क्रांति के वीर कुशालसिंह की प्रतिमा को भी नमन किया।
कुशालसिंह चम्पावत क्रांतिकारियों के इतिहास की जानकारी दी। उन्होंने 24 स्वतंत्रता सैनानियों की प्रतिमाओं को देखा और इतिहास को जाना। इस दौरान सोजत वृत्ताधिकारी सुरेश कुमार, मारवाड जंक्शन थानाधिकरी सुरेन्द्र कुमार, आऊवा चौकी मुंशी अरविन्द सिंह सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।