4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावधानी हटी, दुर्घटना घटी : यहां जरा संभलकर चलें, कभी हो सकता है हादसा

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Feb 09, 2019

Road accident increases on Beawar-Pindwara Fortlane

सावधानी हटी, दुर्घटना घटी : यहां जरा संभलकर चलें, कभी हो सकता है हादसा

रायपुर मारवाड़। आप ब्यावर-पिण्डवाड़ा फोरलेन पर दुपहिया या चार पहिया वाहन से सफर कर रहे हैं तो जरा सावधान रहें। इस मार्ग पर जगह-जगह पर सडक़ के इर्द-गिर्द बिखरे पड़े सफेद पाउडर के कट्टो से आप हादसे का शिकार बन सकते हैं।

दरअसल,पत्थर पीसने व गिट्टी बनाने वाले क्रेशर से बतौर स्क्रेप के रूप में बड़े स्तर पर सफेद पाउडर निकलता है। जिसे गुजरात भेजा जाता है। बजरी से भी कम दर पर इस पाउडर को कट्टों में भर कर गुजरात भेजा जाता है। इसकी कीमत कम होने से ट्रकों में इसे ओवरलोड भरा जाता है। रास्ते में टोल पर ओवरलोड वाहन से अधिक टोल लिए जाने के कारण वाहन चालक इन कट्टों को रास्ते में ही सडक़ किनारे पटक जाते हैं।

इन कट्टों पर वाहन गुजरने के बाद इनमे भरा पाउडर सडक़ पर फैल जाता है। वाहनों की आवाजाही से ये गुबार बनकर सडक़ पर उड़ता रहता है। इससे दुपहिया वाहन चालक इस गुबार की चपेट में आने से हादसे का शिकार हो रहे हैं। जबकि तेज र तार के दौरान चार पहिया वाहन के इन कट्टों के ऊपर गुजरने के बाद वे अनियंत्रित होकर दुघर्टनाग्रस्त हो रहे हैं।

सडक़ किनारे पटकर इतिश्री
राजमार्ग पर बिखरे कट्टों को सडक़ निर्माण क पनी उठाकर सडक़ किनारे ही पटक देती है। वाहनों के ओवरटेक के दौरान ये कट्टे वाहनों के नीचे आ जाते हैं। राजमार्ग पर ब्यावर से लेकर सोजत के बीच आलम कुछ ऐसा है कि प्रत्येक आधा किलोमीटर की दूरी में दर्जनों कट्टे बिखरे पड़े हैं। कट्टे डालने वाले वाहन चालकों के खिलाफ आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। साथ ही इन बिखरे कट्टों को राजमार्ग से दूर करने के लिए कोई आगे नहीं आ रहा है। ऐसे में हालात सुधरते नजर नहीं आ रहे।

कलक्टर से की शिकायत
राजमार्ग के इर्द-गिर्द सफेद पाउडर के कट्टे बिखरे पड़े हैं। कई बार परिवहन विभाग के अधिकारियों से शिकायतें की लेकिन वे ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहे जो इन कट्टों को राजमार्ग पर डाल रहे हैं। इन कट्टों से राजमार्ग पर पाउडर गुबार बनके उड रहा है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। मैंने कलक्टर को पत्र भेज प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। -गजेन्द्र कंवर इंदा, सरपंच, बर