4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमएलए साब! अब तो सडक़ें दुरुस्त करवा दो

सुंदर नगर रजत नगर के वाशिदें सालों से कर रहे सडक़ निर्माण की मांग, हर बार मिलता है सिर्फ आश्वासन
2 min read
Google source verification
pali news

विधायक के निवास पर उन्हें समस्या बताती महिलाएं।

ओम टेलर
पाली . शहर के नया गांव रोड रजत विहार कॉलोनी की सैकड़ों महिलाएं मंगलवार को आदर्श नगर स्थित विधायक ज्ञानचंद पारख के निवास पहुंची। इस दौरान उन्होंने कहा कि नाली-सडक़ की व्यवस्था नहीं होने से उनके मोहल्ले में थोड़ी सी बरसात में कीचड़ हो जाता है। ऐसे में आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह समस्या पिछले कई वर्षों से है लेकिन सडक़-नाली निर्माण को लेकर हर बार उन्हें आश्वासन ही मिल रहा है। ऐसे में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विधायक पारख ने उनको जल्द ही समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया। दुर्गादेवी चौहान, इन्द्रा देवी, लीलादेवी, बीना कंवर, सुनिता, रिकबचंद, जितेश चौहान सहित मोहल्ले के कई जने
उपस्थित रहे।
सभापति से शिकायत, सडक़ दे रही दर्द
सभापति ने रामदेव रोड-दुर्गा कॉलोनी क्षेत्र का किया दौरा
पाली. शहर के वार्ड संख्या पांच के रामदेव रोड से घोसियों का कब्रिस्तान तक जाने वाली सडक़ का मंगलवार को सभापति महेन्द्र बोहरा ने क्षेत्रवासियों की शिकायत पर निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ नगर परिषद व रुडिप के अधिकारी भी थे। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने रुडिप के कार्य के प्रति नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि उनकी गली में सडक़ निर्माण नहीं होने से कीचड़ हो रखा है। ऐसे में आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस पर रुडिप के अधिकारियों ने कहा कि बरसात के कारण काम धीमी गति से चल रहा है। सभापति बोहरा ने उन्हें सडक़ मार्ग को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए। ज्ञात रहे कि रुडिप एलएण्डटी के जरिए शहर में सडक़ व पानी की पाइप लाइन बिछाने का कार्य करवा रही है। शहर में जगह-जगह खुदे गड्ढे शहरवासियों के लिए आफत बने हुए है। लेकिन, बरसात पूर्व खोदे गए मार्गों को कई मोहल्लों में दुरुस्त नहीं किया जा सका है। इस दौरान पूर्व पार्षद ललित प्रितमानी, सहवृत सदस्य जय जसवानी, किशन प्रजापत, निर्मल जोशी, रूडिप के अधिशाषी अभियंता के.के. अग्रवाल, कनिष्ठ अभियंता वीरमाराम, सुपरवाइजर रविन्द्र उपस्थित रहे।
बारिश में बढ़ी समस्या
बारिश के बाद शहर की अधिकतर कॉलोनियों में हालात ऐसे ही है। धीमी गति से चल रहे सडक़ निर्माण के कारण क्षेत्रवासियों को हादसे का अंदेशा भी सताने लगा है। लेकिन, जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे।