4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ढाबे पर खाना खाने के दौरान हुआ झगड़ा, ट्रक चालक की चाकुओं से गोदकर की बेरहमी से हत्या

घटना स्थल पर हुए आपसी हमले में हमलवार भी लहूलुहान हो गया।
less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Abdul Bari

Mar 17, 2019

murder

ढाबे पर खाना खाने के दौरान हुआ झगड़ा, ट्रक चालक की चाकुओं से गोदकर की बेरहमी से हत्या

बाबरा/पाली
रास थाना क्षेत्र के भीमगढ़ सरहद स्थित चोराहे पर शराब के नशे में एक ढाबे पर खाना खाने के दौरान हुए झगड़े में एक ट्रक चालक की चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने 2 संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

रास थाना प्रभारी प्रेमप्रकाश ने बताया कि शराब पीने के बाद भीमगढ़ सरहद स्थित एक ढ़ाबे पर शनिवार रात को हुए ट्रक चालक के आपसी झगड़े में ट्रक चालक गुजरात के राजकोट, मोरबी निवासी हुसैन (30)पुत्र बाबू भाई की चाकू से तीन चार हमलावरों ने हमला कर हत्या कर दी। सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने संदिग्ध दो जनो को हिरासत में लिया है। अन्य की तलाश जारी है। मृतक का शव रास के सीएचसी स्थित मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने बताया कि हमलावर भी गुजरात के ही बताए जा रहे हैं।

हमलावर भी हो गया लहूलुहान -
घटना स्थल पर हुए आपसी हमले में हमलवार भी लहूलुहान हो गया। बताया जा रहा है कि गुजरात से कोयला भरकर ले आए थे। शराब पीने के बाद कहासुनी हो गई इससे खाना खाने के लिए आये ढ़ाबे पर आपसी झगड़ा बढ़ गया।