5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संतों ने सनातन संस्कृति का बताया महत्व

बरड़ वंशीय रावत राजपूत गुरुद्वारे में धार्मिक आयोजन सम्पन्न
less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Vivek Varma

Jun 08, 2019

patrika

संतों ने सनातन संस्कृति का बताया महत्व

मारवाड़ जंक्शन. समीपवर्ती सारण में बरड़ वंशीय रावत राजपूत गुरुद्वारे में दो दिवसीय धार्मिक आयोजन जोधपुर के पूर्व सांसद गजसिंह के सान्निध्य में सम्पन्न हुए। दूसरे दिन धर्मसभा में तारातर मठ के महंत प्रतापपुरी महाराज, निर्मलनाथ महाराज एवं सोनू महाराज ने प्रवचन किए। आयोजन के संयोजक अध्यक्ष राजेन्द्र रावत फुलाद ने बरड वंश गुरुद्वारे का इतिहास बताया। पूर्व सांसद का साफा पहनाकर प्रतीक भेंटकर सम्मान किया गया। विधायक खुशवीर सिंह, पूर्व विधायक केसाराम चौधरी ने विचार व्यक्त किए। प्रतापपुरी महाराज ने धर्म की रक्षा के लिए सभी को एकजुट हो कर कार्य करने को कहा। सोनू महाराज सनातन संस्कृति का महत्व बताया और कहा कि यह छतरी चार सौ वर्ष पुरानी है और राजा चन्द्रसेन ने इस स्थान पर प्राण त्यागे थे। दिवेर के राजा ने परम्परा का निर्वहन किया।आयोजक गुरु द्वारे के आयस पीर बक्तावन महाराज ने कहा कि धर्म की रक्षा करने से समाज रक्षित रहता है। दानदाता कराडी नगर के हरकचंद बाफना तथा पवन देवी जैन बाफना का माला व साफा पहना कर बहुमान किया गया।
इससे पूर्व रात्रि में भजन संध्या तथा बोलियों के कार्यक्रम हुए। अनिल नागौरी ने भजनो की प्रस्तुतियां दी, संचालक ओम आचार्य ने बोलियां लगवाई।
संतों की रही उपस्थिति
आयोजन में पीर गंगानाथ महाराज जालोर, कैलाशनाथ महाराज जोधपुर, राजायोगी निर्मलनाथ महाराज मंगलोर, मंगलनाथ महाराज नागौर, दयाराम महाराज शिकारपुरा, संध्यानाथ महाराज पीपलिया कलां सहित पूर्व मंत्री ओटाराम देवासी सहित बड़ी संख्या में संतों की उपस्थिति रही। सिरियारी के दिलीप सिंह, श्याम सिंह, रावत समाज के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह फुलाद, माणक सिंह, पूर्व प्रधान जीवन सिंह, गोपालसिंह भीम, करण सिंह, गजेन्द्र सिंह, मदन सिंह, सरपंच अंजना रावत सारण, डाउ सिंह, गिरधारी सिंह, हरि सिंह, रमेश सिंह, भीम सिंह, निर्मलसिंह मेवाड़ा, राजेन्द्रसिंह राजपुरोहित, हरक चंद जैन, भगत सिंह मेवाड़ा, गणपत चौधरी सहित कई लोग उपस्थित थे।