
जानें पाली जिले की ग्राम पंचायतों के सरपंचों का विजन
पाली। पंचायतीराज चुनाव 2020 [ Panchayati Raj Election 2020 ] के तीन चरणों में हुए चुनाव में जीत दर्ज करवा चुके जिले की ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने पत्रिका के माध्यम से अपने क्षेत्र के विकास को लेकर विजन पेश किया।
जैतारण पंचायत समिति
निर्वाचन क्षेत्र - खराडी
सरपंच का नाम- रतन कंवर
शिक्षा - बीए
उम्र- 34
प्राथमिकताएं
-युवाओं को सीमेंट इकाई में रोजगार दिलाना
-एम्बुलेंस की व्यवस्था करना
-पेयजल समस्या से निजात दिलाना
-गांवाई तालाबो को मॉडल तालाब बनवाना
-खेल मैदान व खेल सामग्री उपलब्ध करवाना
निर्वाचन क्षेत्र - पाटवा
सरपंच का नाम- ललित कुमार जैन
शिक्षा - बारहवीं
उम्र- 47
प्राथमिकताएं
-पाटवा को यातायात सुविधा से जोडऩा
-योजनाओ का लाभ पहुंचाना
-माध्यमिक विद्यालय में कक्षाकक्ष व हॉल बनवाना
-रोड लाइट की व्यवस्था
-गांव में नियमित सफाई करवाना
-गंदे पानी की निकासी के लिए नालियां बनवाना।
सुमेरपुर पंचायत समिति
निर्वाचन क्षेत्र - गलथनी
सरपंच का नाम- कै लाश कंवर
शिक्षा - बीए
उम्र- 42
प्राथमिकताएं
-नवगठित ग्राम पंचायत के लिए भवन निर्माण।
-गलथनी, सोनपुरा व रामनगर तीनों गांवों में समान विकास कार्य।
-योजनाओं का लाभ दिलाना।
-बालिका शिक्षा को बढावा देने के लिए अभियान।
-सुमेरपुर-जवाईबांध वाया गलथनी सिटी बस।
निर्वाचन क्षेत्र - सलोदरिया
सरपंच का नाम- परबत सिंह राणावत।
शिक्षा - प्रथम वर्ष
उम्र- 52
प्राथमिकताएं
-सफाई, चिकित्सा व शिक्षा पर ध्यान देना।
-सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाना।
-पंचायत के तीनों गांवों का विकास।
-स्वस्थ भारत-स्वच्छ भारत अभियान चलाना।
-पक्की नालियों का निर्माण।
मारवाड़ जंक्शन पंचायत समिति
निर्वाचन क्षेत्र - गुड़ा केसरङ्क्षसह
सरपंच का नाम- जवान सिंह चौहान
शिक्षा - दसवीं
उम्र- 52
प्राथमिकताएं
-मानी, कादू व नवा गुड़ा में घर घर पानी पहुंचाना
-गांव मे रोड़ लाइटें लगवाना
-सीसी टीवी कैमरा लगवाना
-वंचित लोगों को पेंशन दिलवाना
-वंचित परिवारो को पट्टे बनवाकर देना
-पौधारोपण करवाना व एम्बुलेंस की व्यवस्था करवाना
निर्वाचन क्षेत्र - सेहवाज
सरपंच का नाम- पेमाराम माली
शिक्षा - स्नातक
उम्र- 42
प्राथमिकताएं
-रोड लाइट व सीसी टीवी कैमरा लगवाना
-उपस्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण
-पौधशाला व नर्सरी को विकसित करना
-योजनाओं को पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना
-स्वच्छता को प्राथमिकता देना व एम्बुलेंस की व्यवस्था करवाना।
बाली पंचायत समिति
निर्वाचन क्षेत्र - खिमेल
सरपंच का नाम- रमेश कुमार मेघवाल
शिक्षा - सातवीं
उम्र- 45
प्राथमिकताएं
-गोचर में वृक्ष लगाना
-गांव में सीसीटीवी कैमरे लगवाना।
-चिकित्सा, शिक्षा व खेल के मैदान विकसित करवाना।
-साफ सुथरा रखना व नियमित सफाई करवाना।
-तालाब व नाडिय़ों का जीर्णोद्धार करवाना।
निर्वाचन क्षेत्र - मोकमपुरा
सरपंच का नाम- रजनी कंवर
शिक्षा - बीए
उम्र- 46
प्राथमिकताएं
-अंग्रेजी बबूल हटाना।
-गोचर भूमि में पौधारोपण करना।
-गांवों में नालिया व सडक़ निर्माण करवाना।
-नियमित सफाई व खेल मैदानों का विकास
-किसान सेवा केन्द्र व जीएसएस निर्माण करना।
सोजत पंचायत समिति
निर्वाचन क्षेत्र - सियाट
सरपंच का नाम- सुमन कंवर
शिक्षा - बीए, बी.एड़
उम्र- 25
प्राथमिकताएं
-शौचालयों के साथ नालियों का निर्माण कराना।
-गांव में परिवहन सेवा शुरू कराना।
-खेल मैदान विकसित करना।
-गांव में चिकित्सा सुविधा बेहतर करना।
-बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देना।
निर्वाचन क्षेत्र - सांडिया
सरपंच का नाम- किशन सिंह
शिक्षा - बी.ई
उम्र- 58
प्राथमिकताएं
-ग्राम में सफाई एवं नालियों का निर्माण करवाना।
-तालाब का सौंदर्यीकरण कराना।
-शिक्षा के लिए विशेष व्यवस्था
-रोडवेज बस सुविधा उपलब्ध करवाना।
-चिकित्सक एवं शिक्षकों के रिक्त पद भरवाना।
रानी पंचायत समिति
निर्वाचन क्षेत्र - इटन्दरा चारणान
सरपंच का नाम- चौथी देवी
शिक्षा - पांचवीं
उम्र- 66
प्राथमिकताएं
-नालियों का निर्माण
-भगवानपुरा, इटन्दरा चारणान, पुनाडिया के स्कू ल के खेल मैदान में चारदिवारी
-श्मशान घाट में चारदीवारी बनवाना
-गांवों में सफाई अभियान चलाना
-सभी गांवों में सीसी सडक़ें बनवाना
निर्वाचन क्षेत्र - मांडल
सरपंच का नाम- सुराराम
शिक्षा - तीसरी
उम्र- 55
प्राथमिकताएं
-सफाई एवं नालियों का निर्माण करवाना
-गांव के रास्तों पर सोलर लाइट लगवाना
-अस्पताल को क्रमोन्नत करवाना
-गोचर में वृक्षारोपण करवाना
-पंचायत के सभी गांवों में सीसी रोड बनवाना
Updated on:
14 Feb 2020 07:01 pm
Published on:
14 Feb 2020 07:01 pm
