22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan: राजस्थान के छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी, अब अंग्रेजी में पढ़कर बढ़ाएंगे डॉक्टर व इंजीनियर बनने की तरफ कदम

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, स्कूलों में आवश्यक लैब संसाधन और विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की व्यवस्था भी की जा रही है।

2 min read
Google source verification

पाली

image

Rakesh Mishra

Jul 09, 2025

pali news

एआई तस्वीर

राजस्थान में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) में पढ़ने वाले विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों के लिए खुशखबरी है। शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश के इन 970 स्कूलों में इसी सत्र से विज्ञान विषय अंग्रेजी में पढ़ाने की शुरुआत की जा रही है। सभी स्कूलों में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, बायोलॉजी विषय अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाया जाएगा।

इन विद्यालयों में कक्षा 11वीं में ये विषय इसी शैक्षणिक सत्र से पढ़ाने की तैयारी कर ली गई है। इससे इन स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थी अब इंजीनियरिंग, मेडिकल और अन्य विज्ञान वर्ग की उच्च शैक्षणिक योग्यता प्राप्त कर सकेंगे। वह भी गांव व शहर को छोड़े बिना उसी स्कूल में, जिससे उन्होंने दसवीं कक्षा उत्तीर्ण की है।

विषय विशेषज्ञ होंगे नियुक्त

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, स्कूलों में आवश्यक लैब संसाधन और विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की व्यवस्था भी की जा रही है। यह निर्णय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम को बढ़ावा देने वाला साबित होगा।

पहले देते हैं विज्ञान विषय

महात्मा गांधी में पहले विज्ञान विषय ही दिया जाता है। जो स्कूलें हिन्दी उच्च माध्यमिक से अंग्रेजी माध्यम में क्रमोन्नत हुई थी। उनमें वे ही संकाय कक्षा ग्यारहवीं में अंग्रेजी माध्यम में संचालित होेंगे। जैसे पाली के सुल्तान राजकीय स्कूल में पहले कला संकाय हिन्दी में संचालित था। वह इस सत्र से अंग्रेजी माध्यम में संचालित होगी। इसके साथ ही अंग्रेजी माध्यम में विज्ञान विषय भी होगा।

जिलेवार इतने स्कूल में विज्ञान

प्रदेश में सबसे अधिक महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) के 148 जयपुर के स्कूलों में विज्ञान विषय दिया गया है। इसी तरह अजमेर के 31, अलवर के 43, बांसवाड़ा के 12, बारां के 16, बाड़मेर के 13, भरतपुर के 34, भीलवाड़ा के 30, बीकानेर के 72, बूंदी के 16, चितौडगढ़ के 38, चूरू के 51, दौसा के 33, धौलपुर के 6, डूंगरपुर के 8, गंगानगर के 14, हनुमानगढ़ के 43, जैसलमेर के 7, जालोर के 8, झालावाड़ के 11, झूंझनूं के 40, जोधपुर के 40, करौली के 34, कोटा के 10, नागौर के 47, पाली के 24, प्रतापगढ़ के 2, राजसमंद 18, सवाई माधोपुर के 18, सीकर 18, सीकर के 50, सिरोही 16, टोंक में 14 व उदयपुर के 23 स्कूलों में विज्ञान विषय दिया गया है।

यह वीडियो भी देखें

पिछले साल 10वीं तक थीं स्कूलें

ये वे स्कूल हैं, जिनमे पिछले सत्र में 10वीं तक अंग्रेजी माध्यम में संचालित थी। इन 970 स्कूलों में विज्ञान विषय दिया गया है।
चन्द्रेशपालसिंह, सहायक निदेशक, महात्मा गांधी प्रकोष्ठ, संयुक्त निदेशक कार्यालय, पाली

अध्यापकों की होगी नियुक्ति

अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में विज्ञान विषय के नए अध्यापकों की नियुक्ति होगी। इन स्कूलों में बच्चों को लैब आदि की सुविधा भी की जाएगी।
खींवाराम चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी, माध्यमिक, मुख्यालय, पाली


बड़ी खबरें

View All

पाली

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग