6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हर बूथ पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, देर रात तक रही गश्त, प्रशासन की अपील -निर्भीक होकर करें मतदान

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Apr 29, 2019

Security at polling booths of Pali Lok Sabha constituency

हर बूथ पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, देर रात तक रही गश्त, प्रशासन की अपील -निर्भीक होकर करें मतदान

- लोकसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध
- देर रात तक गश्त, चेकिंग व तलाशी अभियान
- किसी भी अनहोनी की सूचना पुलिस को दें

पाली। लोकसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। इस बार पाली जिले में 3500 पुलिसकर्मियों के जिम्मे चुनावी सुरक्षा व्यवस्था है। हर बूथ पर पुलिस की टीमें पहुंच चुकी है। सभी एसएचओ व प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस दल ने बूथों का निरीक्षण किया। हर विधानसभा क्षेत्र में एक अद्र्ध सैनिक बल की टुकड़ी तैनात रहेगी। जैतारण व सोजत में आरएसी का जाप्ता रहेगा। हर दस बूथ पर एक मोबाइल पार्टी गश्त करेगी। प्रत्येक संवेदनशील बूथ पर अद्र्ध सैनिक बल का जाप्ता तैनात रहेगा। वहीं मतदान के एक दिन पहले रविवार देर रात तक पुलिस गश्त चलती रही। हाइवे पर वाहनों की तलाशी अभियान रहा। मतदान के दौरान शराब के ठेके बंद रहेंगे। अवैध शराब की बिक्री पर पुलिस की नजर रहेगी।

एसपी की अपील- निर्भीक करें मतदान
चुनाव को लेकर पुलिस ने विशेष प्रबंद किए हैं। पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने आमजन से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की है। एसपी शर्मा ने बताया कि सभी बूथ पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की सूचना आमजन पुलिस कंट्रोल रूम पाली 02932-251546 पर दे सकते हैं। जिले के सभी 72 संवेदनशील बूथ पर कड़ी नजर रहेगी।

चार पुलिसकर्मी थाने के कामकाज के लिए
चुनाव के दौरान थानों का कामकाज प्रभावित न हो और आमजन को सुविधा मिले, इसके लिए हर थाने में चार पुलिसकर्मी थाने में ही तैनात रहेंगे। वे थाने में आने वाले आमजन के लिए उपलब्ध रहेंगे। चुनाव ड्यूटी में 600 वाहन लगाए गए हैं। ये सभी वाहन बांगड़ कॉलेज से बूथों के लिए रवाना हुए।

चुनावी जाप्ता व संवेदनशील बूथ
72 - संवेदनशील बूथ
6 -कम्पनियां सेंट्रल पेरामिल्ट्री फोर्स
3- कम्पनियां आरएसी
160- एसीबी का जाप्ता
138- नागौर पुलिस
625- पाली होमगार्ड
93- जीआरपी जोधपुर जाप्ता
287 - बीकानेर होमगार्ड
443- बीकानेर पुलिस
200- बॉर्डर होमगार्ड
251- नागौर होमगार्ड
45- लोकेशन संवेदनशील

जोधपुर से इस प्रकार आएगी इवीएम, जैतारण की जाएगी राजसमंद
पाली लोकसभा की तीन विधानसभाएं जोधपुर जिले में आती है। भोपालगढ़, ओसियां व बिलाड़ा विधानसभा जोधपुर जिले में हैं, यहां मतदान के बाद सभी इवीएम जोधपुर मुख्यालय लाई जाएगी, इसके बाद पुलिस सुरक्षा में सोमवार देर रात तक इन्हें पाली के बांगड़ कॉलेज लाया जाएगा। इसी प्रकार पाली जिले की जैतारण विधानसभा राजसमंद लोकसभा क्षेत्र में आती है। जैतारण विधानसभा की इवीएम पाली मुख्यालय लाई जाएगी, यहां हथियारबद्ध जवानों की निगरानी में राजसमंद भेजी जाएगी।